राजस्थानः पुजारी का शव लेकर CM हाउस के बाहर धरने पर बैठे BJP सांसद

दौसा जिले के महुआ में पुजारी शंभु शर्मा का शव लेकर छह दिन तक धरना देने के बाद दो दिन पहले बीजेपी सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा शव लेकर मुख्यमंत्री निवास के बाहर सिविल लाइंस फाटक पर बैठ गए हैं.

Advertisement
8 दिन से शव लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं बीजेपी के कार्यकर्ता 8 दिन से शव लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं बीजेपी के कार्यकर्ता

शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 11 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 9:47 AM IST
  • दौसा में हुई थी पुजारी की मौत
  • मंदिर की जमीन पर किया था दबंगों ने कब्जा

राजस्थान के दौसा में मंदिर की जमीन पर कथित रूप से भू-माफिया के कब्जा कर लेने के कारण अवसाद में चले गए एक पुजारी की 8 दिन पहले मौत हो गई थी. मृतक पुजारी का शव लेकर दौसा में छह दिन तक धरना देने के बाद अब विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा अपने समर्थकों के साथ सीएम हाउस के बाहर शव रखकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं.

Advertisement

दौसा जिले के महुआ में पुजारी शंभु शर्मा का शव लेकर छह दिन तक धरना देने के बाद दो दिन पहले से बीजेपी सांसद डॉक्टर मीणा शव लेकर मुख्यमंत्री निवास के बाहर सिविल लाइंस फाटक पर बैठ गए हैं. दौसा में पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को भगाया तो अब बीजेपी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पुजारी के शव के साथ सिविल लाइंस फाटक पर बैठ गए.

बीजेपी ने धरना स्थल पर लालटेन मार्च निकाला और कहा कि वे लोग दिन में लालटेन जलाकर सरकार को खोज रहे हैं. जयपुर में सिविल लाइंस फाटक पर दो दिन से रह-रह कर पुलिस के साथ बीजेपी सांसद डॉक्टर मीणा और उनके समर्थकों की झड़प शव हटाने को लेकर होती रही है. रात को भी मीणा सड़क पर खाट लगाकर शव के बगल में सो रहे हैं और उनके समर्थक शव की पहरेदारी कर रहे हैं.

Advertisement
सड़क पर ही खाट डाल सो रहे हैं सांसद मीणा

पुजारी के शव की पहरेदारी पुलिस भी कर रही है. बीजेपी सांसद और उनके समर्थकों के पुजारी का शव लेकर उपचुनाव वाले इलाकों में जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस कोई रिस्क नहीं उठाना चाह रही. शासन ने मावा थाने के प्रभारी को केवल इसलिए हटा दिया कि उसे पता नहीं चला और बीजेपी सांसद डॉक्टर मीणा शव लेकर जयपुर चले गए. ऐसे में पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है.

इंसाफ मिलने तक नहीं हटेंगे

बीजेपी सांसद डॉक्टर मीणा ने कहा कि जब तक पुजारी के परिवार को इंसाफ नहीं मिल जाता, वे धरने से हटने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि पुजारी की मौत के मामले की जांच कराई जाए और दोषियों को गिरफ्तार किया जाए. बीजेपी सांसद ने साथ ही राजस्थान में मंदिर माफी की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की भी मांग की.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »