राजस्थान: 5 साल की बच्ची से रेप, लोगों के दबाव में पीड़ित परिवार को ही छोड़ना पड़ा गांव

पीड़िता के ताऊ ने बताया कि बच्ची पास के खेत में शौच करने गई थी. जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो उसकी मां उसे देखने खेत में गई जहां बच्ची रो रही थी और उसने अपने साथ हुई घिनौनी करतूत के बारे में बताया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

सुरेश फौजदार

  • भरतपुर,
  • 24 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 3:24 PM IST
  • राजस्थान में पांच साल की बच्ची से रेप
  • ग्रामीणों के दबाव में पीड़ित परिवार ने छोड़ा घर

राजस्थान के भरतपुर में महज पांच साल की बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है. हैरानी की बात ये है कि घटना के बाद ग्रामीणों के दबाव में पीड़ित परिवार को ही गांव छोड़ना पड़ा.

जानकारी के मुताबिक, जब पांच साल की बच्ची खेत में शौच करने गई थी वहीं एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. रेप का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

मामला भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके का है, जहां 22 फरवरी की दोपहर को 5 साल की बच्ची को पड़ोस के ही युवक ने खेत में दुष्कर्म किया. रिपोर्ट के मुताबिक, पड़ोसी युवक ने शराब के नशे में शौच कर रही बच्ची को खेत में पकड़ लिया और दुष्कर्म किया.

आरोपी को सजा दिलाए जाने की जगह मोहल्ले के लोग पीड़ित परिजनों पर समझौते का दबाव बनाने लगे, जिसके चलते पीड़ित परिजन को गांव से भागना पड़ा. 

जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म का आरोपी शादीशुदा है और पेशे से मजदूर है. वह पीड़िता के पड़ोस में रहता है. चिकसाना थाना प्रभारी गंगा सहाय मीणा ने बताया कि 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज हुई थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें:


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »