राजस्थानः कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद बवाल, मृतक के परिजनों और डॉक्टरों में मारपीट

एसआरजी अस्पताल के कोविड आईसीयू में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई. इसको लेकर मृतक के परिजनों और डॉक्टर्स के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई.

Advertisement
मृतक के परिजनों और डॉक्टर्स में हुई मारपीट मृतक के परिजनों और डॉक्टर्स में हुई मारपीट

शरत कुमार

  • झालावाड़,
  • 12 जून 2021,
  • अपडेटेड 12:06 PM IST
  • परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
  • अस्पताल में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात

राजस्थान के झालावाड़ में कोरोना संक्रमित की मौत से भड़के परिजन डॉक्टर्स से ही भिड़ गए. मृतक के परिजनों और रेजिडेंट डॉक्टर्स के बीच जमकर मारपीट हुई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और डॉक्टर्स को किसी तरह अलग कर मामला शांत कराया. यह घटना प्रदेश के झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल मेडिकल कॉलेज की है.

जानकारी के मुताबिक एसआरजी अस्पताल के कोविड आईसीयू में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई. इसको लेकर मृतक के परिजनों और डॉक्टर्स के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई. मृतक के बेटे ने अस्पताल के डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पिता 25 मई से कोरोना संक्रमण के चलते एसआरजी अस्पताल के कोविड आईसीयू में भर्ती थे. उनके फेफड़े में संक्रमण था.

Advertisement

मृतक के बेटे के मुताबिक उनकी हालत में लगातार सुधार भी हो रहा था, लेकिन अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए उनका वेंटिलेटर और ऑक्सीजन हटा दिया. बेटे का आरोप है कि उसके बाद अचानक से उनकी हालत गंभीर हो गई. बाद में परिजनों के विरोध के बाद स्टाफ ने उन्हें फिर से वेंटिलेटर और ऑक्सीजन पर लेने का प्रयास किया लेकिन उसके बाद से ही उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया. 

मृतक के परिजनों के विरोध जताने के बाद आरोप है कि अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने भी अपने साथियों को मेडिकल कॉलेज से अस्पताल में बुला लिया और मरीज के परिजनों से अभद्रता की. मृतक के परिजन और डॉक्टर्स आपस में भिड़ गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अलग किया. हालांकि, पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में रुक-रुककर मारपीट होती रही.

Advertisement

दोनों पक्षों ने कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को शिकायत सौंपी है. अस्पताल अधीक्षक संजय पोरवाल ने कहा है कि लापरवाही की कोई घटना नहीं हुई है. फिर भी, मामले की जांच की जाएगी. मारपीट की इस घटना के बाद अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »