पंजाब में दिल दहलाने वाली घटना, एक तरफा प्यार में पागल युवक ने बीच सड़क विवाहिता को मारी गोली- VIDEO

पंजाब के तरन तारन से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक सिरफिरे ने एक विवाहिता को गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
विवाहिता को बीच सड़क मारी गोली. (Photo: Screengrab) विवाहिता को बीच सड़क मारी गोली. (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • तरन-तारन,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:27 PM IST

पंजाब के तरन तारन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के कस्बा पट्टी में एक युवक ने एकतरफा प्यार में विवाहिता के सिर में गोली  फरार दी. जिससे विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो दिल दहलाने वाला है. 

Advertisement

फिलहाल घटना के वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. विवाहिता की पहचान रूबी मेहरा निवासी गार्डन कॉलोनी, पट्टी के रूप में हुई है. रूबी की शादी कुछ माह पहले हुई थी.

यह भी पढ़ें: बेड के स्टोरेज बॉक्स में मिला महिला और बच्ची का शव, दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी

हमलावर की पहचान करण निवासी पट्टी  के रूप में हुई है. करन शादी से पहले भी रूबी को परेशान करता था. इसी बीच रूबी की शादी हो गई. जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने शनिवार को रूबी पर कई फायर किए. जिससे वह जमीन पर गिर गई.

घटना का सीसीटीवी आया सामने

घटना सीसीटीवी में हुई यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. जिसमें देखा जा सकता है कि रूबी अपने पति के साथ बाहर जा रही थी. तभी आरोपी वहां आ गया और उसने पहले रूबी के पति से बहस किया. फिर रूबी को गोली मार दी. इस दौरान उसने एक गोली सिर में मारी, जबकि दूसरी गोली शरीर के दूसरे में हिस्से में मारी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

Advertisement

इस घटना ने पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस का कहना है कि एक युवक ने एक विवाहिता को बीच सड़क गोली मारी है. जिसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल विवाहित गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. 

(इनपुट- मनीष शर्मा)
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement