पंजाब: पटियाला में रेल ट्रैक पर बम रखते हुए उड़ जाने वाला कौन था? अमृतपाल सिंह से निकला कनेक्शन

पटियाला में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके में खुलासा हुआ है कि आरोपी रेलवे ट्रैक उड़ाने की कोशिश कर रहा था. आरोपी मृतक की पहचान जगरूप सिंह रूप में हुई है. पुलिस को आरोपी की पहचान मोबाइल फोन और सिम कार्ड से हुई. मृतक के भाई सतनाम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
बम लगाते हुए आरोपी की मौत हो गई. (Photo- ITGD) बम लगाते हुए आरोपी की मौत हो गई. (Photo- ITGD)

अमन भारद्वाज

  • चंडीगढ़,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

पंजाब के पटियाला में रेलवे ट्रैक धमाका मामले में सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मुख्य आरोपी जगरूप सिंह के भाई सतनाम सिंह को तरन तारन से गिरफ्तार कर लिया है. जगरूप सिंह वही शख्स है जिसकी धमाके के दौरान मौके पर ही मौत हो गई थी.

सोमवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच राजपुरा और शंभू के बीच 'डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर' पर ये धमाका हुआ. विस्फोट ज्यादा बड़ा नहीं था लेकिन इसमें आरोपी जगरूप सिंह के शरीर के परखच्चे उड़ गए. मौके पर सिर्फ उसका पेट और सीने का हिस्सा ही बचा था.

Advertisement

पुलिस को मौके से जगरूप का मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद हुआ. शरीर के टुकड़े होने के बावजूद मोबाइल फोन टूटने से बच गया था. इसी फोन और सिम कार्ड की मदद से पुलिस मृतक की शिनाख्त कर पाई.

कौन था जगरूप सिंह?

पुलिस इस धमाके को रेलवे ट्रैक को उड़ाने की एक सोची-समझी साजिश मान रही है. जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक जगरूप सिंह तरन तारन के गांव पंजवड़ का रहने वाला था. वो अमृतधारी था और अक्सर निहंगों के पहनावे में रहता था. गांव के सरपंच मनजीत सिंह के मुताबिक, जगरूप सिंह का अपने घर पर आना-जाना बहुत कम था और वो कई जत्थेबंदियों के साथ जुड़ा हुआ था.

यह भी पढ़ें: पंजाब: पटियाला में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, मौके पर मिली बम लगाने वाले शख्स की लाश

Advertisement

मृतक सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी से भी जुड़ा बताया जा रहा है. उसके परिवार में मां, पत्नी, दो बेटियां और छोटा भाई सतनाम सिंह है.  पत्नी सिलाई का काम करती है और छोटा भाई आटे की चक्की का काम करता है जिस घर का गुजारा होता है. सतनाम को अब पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

ट्रैक पर विस्फोटक सामग्री फिट करते हुए गई जान

स्पेशल डीजीपी (रेलवे) शशि प्रभा और एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. पुलिस को अमृतसर रेलवे स्टेशन से जगरूप सिंह की सीसीटीवी फुटेज मिली है. उसके पास से अमृतसर से सरहिंद तक की रेल टिकट भी बरामद हुई है. वो ट्रैक पर विस्फोटक सामग्री फिट करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसी दौरान विस्फोट हो गया और उसकी जान चली गई.

पुलिस के मुताबिक, विस्फोटक में RDX का इस्तेमाल हुआ था या किसी और सामग्री का, इसका खुलासा फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही होगा.

बड़ा हादसा टला, सतर्क हुई एजेंसियां

एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा ने बताया, 'शुरुआत में हमें लगा कि ये कम तीव्रता वाला धमाका है, लेकिन बारीकी से जांच करने पर पता चला कि ये रेलवे लाइन को उड़ाने की कोशिश थी. धमाके से ट्रैक के नीचे एक छोटा गड्ढा बन गया और पटरी को आंशिक नुकसान हुआ.' फिलहाल रेलवे प्रशासन ने ट्रैक की मरम्मत कर दी है और ट्रेनों की आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'पटियाला रेल ट्रैक धमाका पंजाब सरकार की नाकामी...', कांग्रेस नेता ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

अगले 7 दिन तक हाई अलर्ट

पंजाब पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) अब पूरे इलाके की निगरानी कर रहे हैं. स्पेशल डीजीपी ने बताया कि सीनियर अधिकारी अगले 7 दिनों तक इस पूरे एरिया को मॉनिटर करेंगे. जल्द ही एक हाई-लेवल मीटिंग की जाएगी, जिसमें ट्रैक के संवेदनशील हिस्सों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा बढ़ाने पर विचार होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement