चंडीगढ़: पंजाब BJP दफ्तर के बाहर धमाका, दूर तक बिखरे मिले छर्रे

सूत्रों का कहना है कि पंजाब बीजेपी दफ्तर के बाहर सीआरपीएफ को तैनात कर दिया गया है. मौके से छर्रे बरामद किए गए हैं. अभी ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

Advertisement
चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर ब्लास्ट हुआ है. (Photo: ITG) चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर ब्लास्ट हुआ है. (Photo: ITG)

कमलजीत संधू

  • चंडीगढ़,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:45 PM IST

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर के बाहर धमाके की खबर है. इससे बीजेपी दफ्तर के बाहर अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

यह धमाका चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में हुआ. पुलिस ब्लास्ट के कारणों का पता लगाने में जुटी है. चंडीगढ़ पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह ब्लास्ट बुधवार शाम पांच बजे हुआ. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की स्कैनिंग कर रही है. प्रथम दृष्टया पता चला है कि दोपहिया वाहन से दो शख्स उतरे और बम फेंक दिया.

Advertisement

सूत्रों का कहना है कि पंजाब बीजेपी दफ्तर के बाहर सीआरपीएफ को तैनात कर दिया गया है. मौके से छर्रे बरामद किए गए हैं. अभी ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

तस्वीरों में बीजेपी दफ्तर के बाहर गाड़ियों को देखा जा सकता है. पुलिस के अलावा दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची हुई हैं. इस इलाके को पुलिस ने सील कर दिया है.

ऐसा कोई इनपुट नहीं है कि बीजेपी दफ्तर निशाने पर था. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. इस ब्लास्ट में कार के शीशे नष्ट हो गए हैं. वहां मौजूद दो स्कूटर को भी नुकसान पहुंचा है.

सूत्रों का कहना है कि वीडियो से यह स्पष्ट है कि ये क्रूड बम ब्लास्ट नहीं था बल्कि ग्रेनेड ब्लास्ट था. पंजाब में पहले भी ग्रेनेड बरामद हो चुके हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »