दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए अमरदीप ग्रेवाल, ED कर रही जांच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे अमरदीप ग्रेवाल को दिल्ली एयरपोर्ट पर LOC के तहत रोका गया है. उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच चल रही है.

Advertisement
पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ अरदीप ग्रेवाल. (Photo- ITG) पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ अरदीप ग्रेवाल. (Photo- ITG)

अरविंद ओझा / कमलजीत संधू

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:53 PM IST

अमरदीप सिंह ग्रेवाल को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी था. प्रवर्तन निदेशालय (ED) उनसे जुड़े मामले की जांच कर रहा है. हालांकि, फिलहाल उनकी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि अमरदीप ग्रेवाल को दिल्ली एयरपोर्ट पर ED ने पकड़ा है. मजीठिया के मुताबिक, ग्रेवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी के करीबी रिश्तेदार हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पंजाब में मानसा बंद के दौरान फूटा गुस्सा! तंबाकू और सिगरेट की खुली दुकान देख भड़के प्रदर्शनकारी, सड़क पर फेंका सामान

बिक्रम सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया कि ग्रेवाल का नाम 5 करोड़ रुपये के कथित सौदे से जुड़ा है. मजीठिया ने यह भी दावा किया कि ED की पूछताछ में इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और कथित लेनदेन को लेकर जानकारी सामने आ सकती है.

मजीठिया ने अपनी पोस्ट में अमरदीप ग्रेवाल को 'जुगनी का जीजा' बताते हुए कई सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि ग्रेवाल को लेकर पहले से LOC जारी था और अब ED की पूछताछ से मामले की कड़ियां सामने आ सकती हैं.

यह भी पढ़ें: पंजाब में नशे से जुड़े 3 मामलों पर केंद्र सख्त, गृह मंत्रालय ने मांगा जवाब, AAP-BJP में बढ़ा टकराव

Advertisement

फिलहाल, इस मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. अमरदीप ग्रेवाल की ओर से भी इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ED की जांच और पूछताछ के बाद ही मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »