पंजाब: कैप्टन-सिद्धू में खींचतान, बिजली के मुद्दे पर 30 जून को AAP का प्रदर्शन

पंजाब में प्रमुख विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (AAP) का कहना है कि दोनों नेताओं की लड़ाई के बीच बिजली के आम उपभोक्ता पिस रहे हैं. पंजाब के राज्यपाल बीपी सिंह बदनोर को शुक्रवार को दिए एक ज्ञापन में आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया है कि वह बिजली विभाग में कमीशन खोरी को बढ़ावा दे रही है, जिससे बिजली महंगी हो रही है.

Advertisement
कैप्टन अमरिंदर और नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो) कैप्टन अमरिंदर और नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो)

सना जैदी / मनजीत सहगल

  • चंडीगढ़,
  • 28 जून 2019,
  • अपडेटेड 7:47 PM IST

पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच राजनीतिक तल्खी सुर्खियों में है. पंजाब के नए बिजली मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को नया विभाग मिले हुए 22 दिन हो गए हैं लेकिन सिद्धू तब से गायब हैं.

पंजाब सरकार ने उनके दफ्तर के बाहर उनके नाम की तख्ती भी टांग दी है, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू दफ्तर आने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू की गैर हाजिरी के चलते पिछले दिनों खुद ही बिजली विभाग की बैठक ली.

Advertisement

दरअसल, ऐसा इसलिए हो रहा है कि क्योंकि सिद्धू ने अपने नए विभाग के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है. उधर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के चलते अब पंजाब में बिजली विभाग से जुड़े कई मामले लंबित पड़े हैं.

पंजाब में प्रमुख विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (AAP) का कहना है कि दोनों नेताओं की लड़ाई के बीच बिजली के आम उपभोक्ता पिस रहे हैं. पंजाब के राज्यपाल बीपी सिंह बदनोर को शुक्रवार को दिए एक ज्ञापन में आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार बिजली विभाग में कमीशन खोरी को बढ़ावा दे रही है, जिससे बिजली महंगी हो रही है.

पंजाब के नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा के मुताबिक उपभोक्ताओं पर शुल्क के नाम पर करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ डाला गया है, जिसे वापस लिया जाना चाहिए. उन्होंने बिजली की आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए. चीमा ने कहा कि पंजाब में गर्मियां चरम पर हैं और राज्य के कई हिस्सों में बिजली की आपूर्ति बाधित है.

Advertisement

आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कहा कि किसानों को बिजली नहीं मिल रही है. उन्होंने कहा कि 30 जून से आम आदमी पार्टी का बिजली आंदोलन शुरू होगा.

For latest update on mobile SMS to 52424 for Airtel, Vodafone and idea users. Premium charges apply!!

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement