17 दिन में 70 रैली के बाद सिद्धू की 'बोलती बंद', डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान सिद्धू की डिमांड लगातार रही. उन्होंने 17 दिनों में 70 रैलियों को संबोधित किया.

Advertisement
नवजोत सिंह सिद्धू नवजोत सिंह सिद्धू

सतेंदर चौहान

  • चंडीगढ़,
  • 06 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST

अपने भाषण देने की कला के लिए मशहूर पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू का गला खराब हो गया है. डॉक्टरों ने उन्हें अब ना बोलने की सलाह दी है. सिद्धू को सलाह दी गई है कि वह अगले 4-5 दिन पूरी तरह से आराम करें.

बता दें कि पांच राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान ने कुल 70 रैलियों को संबोधित किया है. सिद्धू ने इन रैलियों को मात्र 17 दिनों में संबोधित किया. जिसके कारण उनके गले में दिक्कत हो गई. और अब डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है.

Advertisement

गौरतलब है कि पहले करतारपुर कॉरिडोर और फिर रैलियों में लगातार विवादित भाषणों से सिद्धू चर्चा में बने रहे. डॉक्टरों ने सिद्धू से कहा कि वह अपनी आवाज खोने की कगार पर थे.

डॉक्टरों के अनुसार, लगातार हेलिकॉप्टर यात्रा करने की वजह से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा. सिद्धू पहले से ही एंबोलिज्म का इलाज करवा रहे हैं.

आपको बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू की काफी डिमांड रही. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद सिद्धू की ही सबसे ज्यादा डिमांड रही.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement