लुधियाना: 20 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस खंभे से टकराई, कई घायल

लुधियाना के अमन नगर इलाके में बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा गई. इस हादसे में कई बच्चे घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ की चोटें गंभीर बताई जा रही हैं. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

Advertisement
कई बच्चे घायल.(Photo: Representational) कई बच्चे घायल.(Photo: Representational)

विवेक ढल्ल

  • लुधियाना,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

लुधियाना के अमन नगर इलाके में बच्चों को ले जा रही बस बेकाबू होकर खंभे से टकरा गई. कई बच्चें घायल हो गए तो वहीं कुछ बच्चों को गंभीर चोटें भी आई हैं. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य किया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

Advertisement

घटना मंगलवार की है. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि सड़क पर रेत के कारण बस बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा जाती है. यह बस BCM आर्या स्कूल की बताई जा रही है. 

बस पर गिरी तारें
बस और खंभे में इतनी जोरदार टक्कर हुई कि बिजली का खंभा टूट गया और हाई-वोल्टेज तारें बस के ऊपर गिर गई. धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे. बस पर बिजली की तारें गिरी देख एक पल के लिए लोगों की सांसें अटक गई थी. स्थानीय लोगों ने तुरंत ही बचाव कार्य शुरू किया और बच्चों को बाहर निकाला. 

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, बस के अंदर लगभग 20-21 बच्चे सवार थे. लोगों ने बस के शीशे और दरवाजा खोलकर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. इस हादसे में कई बच्चों को चोटें आई हैं. जानकारी के मुताबिक, कुछ बच्चों को अंदरूनी चोटें भी आई हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा! ट्रक से भिड़ी आर्टिगा... टेनिस प्लेयर समेत 3 की मौत

बस ड्राइवर मौके से फरार
इस घटना की सूचना तुरंत ही बच्चों के माता-पिता को दी गई. घबराए हुए परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों का नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया. निवासियों का आरोप है कि हादसा पूरी तरह से ड्राइवर की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ. हादसे के तुरंत बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »