लव मैरिज के बाद पति की डिमांड! पहले थार, फिर बाइक मांगी, इनकार पर पत्नी के बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा-VIDEO

लुधियाना के जस्सियां ग्रीन एन्क्लेव में एक महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक, शादी के तीन महीने बाद 50 हजार रुपये का लोन करवाया गया, फिर थार और नवरात्रि में बाइक की मांग की गई. इनकार करने पर उसे घर और गली में पीटा गया. पुलिस ने बयान दर्ज कर मेडिकल रिपोर्ट मिलने की बात कही है.

Advertisement
बहन को बचाने पहुंचे भाई के साथ भी मारपीट.(Photo: Vivek Dhall/ITG) बहन को बचाने पहुंचे भाई के साथ भी मारपीट.(Photo: Vivek Dhall/ITG)

विवेक ढल्ल

  • लुधियाना,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:15 PM IST

पंजाब के लुधियाना में पति ने पहले थार गाड़ी और फिर नवरात्रि में बाइक की मांग की. पत्नी का आरोप है कि मांगें पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई. पति ने उसे घर के अंदर पीटने के बाद गली में बालों से पकड़कर घसीटा और लात-घूंसों से हमला किया. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. महिला और उसके भाई ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, लुधियाना स्थित जस्सियां ग्रीन एन्क्लेव में हुई इस घटना को लेकर पीड़िता ट्विंकल ने अपने पति रितीश शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि शादी के कुछ महीने बाद से ही उससे गाड़ी और दूसरी महंगी चीजों की मांग की जाने लगी थी. इन मांगों को पूरा नहीं करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी.

यह भी पढ़ें: बर्थडे पार्टी में दोस्त ही बना दुश्मन! लुधियाना के मशहूर पंडित कुलचे वाले के बेटे की गोली मारकर हत्या

शादी के तीन महीने बाद लिया 50 हजार रुपये का लोन

पीड़िता ट्विंकल के मुताबिक, शादी के तीन महीने बाद उसके पति ने उसके कार्ड से 50 हजार रुपये का लोन करवाया था. इसके बाद वह थार गाड़ी की मांग करने लगा. महिला का आरोप है कि जब उसने इस मांग को पूरा करने से इनकार किया, तो उसके साथ मारपीट की गई.

Advertisement

ट्विंकल ने बताया कि नवरात्रि के दौरान पति ने उससे बाइक की मांग शुरू कर दी. जब वह इस मांग को पूरा नहीं कर सकी, तो पहले घर के अंदर उसके साथ मारपीट की गई. इसके बाद उसे बालों से पकड़कर गली में घसीटा गया और लात-घूंसों से पीटा गया.

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें महिला के साथ सड़क पर मारपीट किए जाने की बात कही जा रही है. पीड़िता का आरोप है कि उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन काफी समय बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई.

देखें वीडियो...

बहन को बचाने पहुंचे भाई के साथ भी मारपीट का आरोप

ट्विंकल के भाई गौरव ने बताया कि जब उनकी बहन के साथ मारपीट हो रही थी, तब पड़ोसियों ने फोन करके उन्हें सूचना दी. पड़ोसियों ने उनसे मौके पर पहुंचकर अपनी बहन को अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए कहा.

गौरव के मुताबिक, वह अपने पिता के साथ बहन के पति के घर पहुंचे. वहां पहले से मौजूद लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की. इस दौरान उनके सिर पर चोटें आईं और कई टांके लगाने पड़े. गौरव ने भी पुलिस में शिकायत देने की बात कही है.

पुलिस ने कहा- बयान दर्ज, मेडिकल रिपोर्ट मिली

Advertisement

इस मामले में जब जगतपुरी चौकी के इंचार्ज से फोन पर बात की गई, तो उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए गए हैं. महिला की मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस को मिल गई है.

चौकी इंचार्ज के मुताबिक, मामले में जल्द ही एफआईआर दर्ज की जाएगी. फिलहाल पीड़िता और उसके भाई ने मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »