'होटल बचाने उतरे, अब कोर्ट में पेशी', पार्क प्लाजा में तोड़फोड़ पर भारी बवाल, BJP के दिग्गज नेताओं पर केस

जालंधर के होटल पार्क प्लाजा के अवैध हिस्से को गिराने की कार्रवाई ने पंजाब की राजनीति में उबाल ला दिया है. नगर निगम की जेसीबी चलने के बाद भड़के भाजपा के दिग्गज नेताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद पूर्व सांसद और विधायकों को सेशन कोर्ट में पेश किया गया.

Advertisement
JCB JCB

aajtak.in

  • जालंधर ,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

पंजाब के जालंधर में सिविल लाइंस स्थित होटल पार्क प्लाजा के कुछ हिस्से को गिराने की नगर निगम की कार्रवाई ने शहर में राजनीतिक भूचाल ला दिया है. होटल के अवैध निर्माण को गिराने से रोकने वाले भाजपा के दिग्गज नेताओं पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल को बुधवार को सेशन कोर्ट में पेश किया गया.

Advertisement

बुधवार को तीनों की कोर्ट में सुनवाई चल रही है. इसी बीच बीजेपी के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा जालंधर पहुंचे और कोर्ट रोड पर धरना दे दिया. पूर्व विधायक केडी भंडारी सहित बीजेपी नेताओं ने सड़क जाम कर दी. इस दौरान उनकी पुलिस से भी बहस हो गई. जिसके चलते पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया.

पंजाब कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार, बीजेपी की मोगा रैली से घबराई हुई है और इसी कारण नेताओं पर केस दर्ज किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता इन मामलों से डरने वाले नहीं हैं और सरकार की नीतियों का विरोध जारी रहेगा.

बता दें कि होटल पार्क प्लाजा पर नगर निगम की टीम ने कोर्ट से ऑर्डर आते ही शाम साढ़े 6 बजे के करीब जेसीबी मशीन चला दी थी. होटल के सामने वाले छज्जे और दो पिल्लर को गिरा दिया गया था.

Advertisement

(रिपोर्ट: दविंदर कुमार)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »