जालंधर: कॉलोनी में घर के बाहर खेल रहे 6 वर्षीय बच्चे को कुत्ते ने बेरहमी से नोचा, Video देख दहल जाएगा दिल

पंजाब के जालंधर में घर के बाहर खेल रहे एक 6 वर्षीय ब्च्चे को कुत्ते ने बुरी तरह नोच डाला. यह घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. वीडियो देखकर आपका भी दिल दहल जाएगा.

Advertisement
घर के बाहर खेल रहे 6 वर्षीय बच्चे को कुत्ते ने बेरहमी से नोचा घर के बाहर खेल रहे 6 वर्षीय बच्चे को कुत्ते ने बेरहमी से नोचा

aajtak.in

  • जालंधर,
  • 05 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 12:29 PM IST

पंजाब के जालंधर में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला. पिछले कई दिनों से यहां आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं. वहीं ताजा मामला वडाला चौक के टॉवर एंक्लेव से सामने आया है. जहां कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया और बुरी तरह से घायल कर दिया. घायल बच्चे की पहचान 6 वर्षीय सार्थिक के रूप में हुई है. 

Advertisement

मामले की जानकारी देते हुए पिता देवनाथ भाटिया ने कहा कि बच्चे की बाजू पर कुत्ते ने बुरी तरह से काटा है. जिससे बाजू पर एक इंच से अधिक गहरा घाव हो गया है. परिजनों ने बताया कि इस घटना के बाद से बच्चे के मन में डर इतना भर गया कि वह किसी से बात नहीं कर रहा है. इस दौरान परिजनों ने कहा कि वह सिविल अस्पताल में जब बेटे को टीका लगवाने गए तो हैरान रह गए, जहां उन्हें डॉक्टरों से पता चला कि एक दिन में 50 केस कुत्ते काटने के उनके पास आए थे.

यह भी पढ़ें: जालंधर में यूट्यूबर राज संधू के घर पर ग्रेनेड हमला, पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपी को किया घायल, अस्पताल में भर्ती

फिलहाल परिजनों ने प्रशासन से कुत्तों का हल करने की अपील की है. वहीं, घटना के बाद सरपंच ने आवारा कुत्तों को खाना ना देने की लोगों से अपील की है. बच्चे को कुत्ते द्वारा नोचे जाने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चा गली में खड़ा था. इस दौरान सामने से कुत्ता भागकर आया और उसे काटने लग गया. बच्चा अपनी जाने बचाने के लिए सामने घर के गेट तक गया, लेकिन कुत्ता उसे वहां पर बुरी तरह से जमीन पर लेटाकर नोचने लग गया. बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुनकर गली के लोग भागकर आए और उन्होंने कुत्ते के चुंगल से उसे बचाया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »