संसद के बाद HC में गगनदीप रंधावा केस, पत्नी ने की CBI जांच की मांग, बताया जान का खतरा

गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस ने अब बड़ा मोड़ ले लिया है. ये मामला संसद में गूंजने के बाद अब हाईकोर्ट पहुंच गया है. मृतक के परिवार ने याचिका दाखिल की है. इस पर मंगलवार को सुनवाई होनी है.

Advertisement
पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद भी नहीं थम रहा विवाद, जांच पर सवाल. (File Photo: PTI) पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद भी नहीं थम रहा विवाद, जांच पर सवाल. (File Photo: PTI)

कमलजीत संधू / असीम बस्सी

  • ,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:28 PM IST

पंजाब के गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में आरोपी पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी हो गई है. इसके बाद भी न्याय के लिए मृतक के परिजनों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उनकी तरफ से एक याचिका दायर की गई है, जिस पर मंगलवार को सुनवाई होगी. इससे पहले ये मामला संसद में भी गूंजा. इस दौरान गगनदीप रंधावा केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई.

Advertisement

गगनदीप रंधावा के परिवार ने मांग की है कि पोस्टमॉर्टेम AIIMS या PGI चंडीगढ़ के डॉक्टरों की टीम से कराया जाए. पूरी प्रक्रिया न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में हो. मृतक की पत्नी उपिंदर कौर (45) ने लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद भी CBI जांच की मांग दोहराई है. उन्होंने यहां तक कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है. उनको सुरक्षा मुहैया कराना चाहिए.

उपिंदर कौर ने पंजाब पुलिस पर भरोसा न होने की बात भी कही और निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय एजेंसी से सहयोग की मांग की है. इससे पहले ये मामला संसद में भी उठा, जहां गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद सियासत तेज हो गई. कांग्रेस के सांसदों ने लिखित रूप में CBI जांच की मांग की है. सूबे के दूसरे दलों के सांसदों से भी इस मामले में औपचारिक मांग करने की अपील की गई है.

Advertisement

BJP नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने इस पूरे मामले को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय दबाव के बाद ही राज्य सरकार को कार्रवाई करनी पड़ी. वहीं, शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने भी गृह मंत्री को पत्र लिखकर CBI जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दखल के आरोपों को देखते हुए निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है.

गगनदीप रंधावा के परिवार की याचिका के बाद अब हाईकोर्ट की सुनवाई अहम मानी जा रही है. इस केस में पहले से मौजूद वीडियो मैसेज और लगाए गए आरोपों के चलते मामला संवेदनशील हो गया है. अब देखना होगा कि कोर्ट और जांच एजेंसियां इस पूरे मामले में क्या रुख अपनाती हैं. गौरतलब है कि 21 मार्च 2026 की सुबह गगनदीप रंधावा ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी थी.

बीजेपी नेता सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है...

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement