₹50 के लॉटरी ने बदली किस्मत, मोटर मैकेनिक रवि सिंह को मिला 21 लाख का इनाम

पंजाब के फरीदकोट में एक मोटर मैकेनिक रवि सिंह की किस्मत उस समय बदल गई जब उन्होंने ₹50 की लॉटरी खरीदी और उन्हें 21 लाख रुपये का पहला इनाम मिला. सिर्फ दो घंटे बाद उन्हें फोन पर जीत की जानकारी मिली. खुशी में उन्होंने लॉटरी स्टॉल पर केक काटा और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया.

Advertisement
लॉटरी स्टॉल पर केक काटकर मनाया गया जीत का जश्न. (Photo: Screengrab) लॉटरी स्टॉल पर केक काटकर मनाया गया जीत का जश्न. (Photo: Screengrab)

प्रेम पासी

  • फरीदकोट ,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:18 PM IST

पंजाब के फरीदकोट जिले में एक साधारण मोटर मैकेनिक की जिंदगी उस समय बदल गई जब उसकी किस्मत ने अचानक करवट ली. रवि सिंह नाम के इस युवक ने ₹50 की लॉटरी खरीदी और कुछ ही घंटों में वह 21 लाख रुपये का विजेता बन गया. जानकारी के अनुसार रवि सिंह अपने रोजमर्रा के काम के लिए शहर में दुकान का सामान लेने आया था. इसी दौरान उसने राजश्री कंपनी की ₹50 की लॉटरी खरीदी थी. उसे अंदाजा भी नहीं था कि यह छोटा सा कदम उसकी जिंदगी बदल देगा.

Advertisement

करीब दो घंटे बाद लॉटरी विक्रेता की तरफ से रवि सिंह को फोन आया, जिसमें बताया गया कि उसे 21 लाख रुपये का पहला इनाम मिला है. यह सुनकर रवि सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. विजेता घोषित होने के बाद रवि सिंह सीधे लॉटरी स्टॉल पर पहुंचा, जहां कंपनी की टीम और लॉटरी विक्रेता मौजूद थे. वहां पर केक काटकर जश्न मनाया गया और लड्डू बांटे गए. इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का माहौल बन गया.

लॉटरी स्टॉल पर केक काटकर मनाया गया जीत का जश्न

रवि सिंह ने इस मौके पर भावुक होकर कहा कि वह एक मोटर मैकेनिक के रूप में काम करता है और उसकी आमदनी सीमित है. उसने बताया कि इस पैसे से वह अपने माता-पिता का सपना पूरा करेगा और अपने लिए एक खुद की दुकान भी खरीदेगा.

Advertisement

राजश्री लॉटरी टीम के प्रमुख राजकुमार वर्मा ने बताया कि फरीदकोट में यह लॉटरी योजना लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. उनके अनुसार यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई लोग इस लॉटरी के माध्यम से लाखों रुपये जीत चुके हैं. उन्होंने कहा कि फरीदकोट में अब तक 3 से 5 लोग 21-21 लाख रुपये का इनाम जीत चुके हैं.

दुकान खोलने और जिंदगी सुधारने का लिया संकल्प

विजेता रवि सिंह ने कहा कि उसने कभी नहीं सोचा था कि ₹50 की लॉटरी उसकी जिंदगी बदल देगी. वह इसे अपनी मेहनत और भाग्य दोनों का परिणाम मानता है. उसने कहा कि वह इस पैसे से अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के साथ अपने परिवार के सपनों को पूरा करेगा. इस घटना के बाद इलाके में भी चर्चा का माहौल है और लोग इसे एक किस्मत बदलने वाली कहानी के रूप में देख रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »