भगवंत मान फेक वीडियो केस में बड़ा खुलासा, अवैध निकली दिल्ली-जींद की फॉरेंसिक लैब्स

भगवंत मान की रिपोर्ट मामले में दिल्ली और जींद के पते पर अवैध लैब्स का खुलासा हुआ है. जांच में पता चला कि ये लैब्स बिना लाइसेंस के संचालित हो रही थीं और नियमों का उल्लंघन कर रही थीं. इन लैब्स ने भगवंत मान के पक्ष में फर्जी रिपोर्ट जारी की थी.

Advertisement
इन लैब्स ने भगवंत मान के पक्ष में वीडियो को फर्जी बताया था. (File photo) इन लैब्स ने भगवंत मान के पक्ष में वीडियो को फर्जी बताया था. (File photo)

अरविंद ओझा / नीरज वशिष्ठ

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:12 PM IST

भगवंत मान की रिपोर्ट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में पता चला है कि इस मामले में दिल्ली और जींद के पते पर जो लैब बताई गई थीं, वो पूरी तरह से अवैध थीं. इन दोनों ही जगहों पर गैरकानूनी तरीके से काम किया जा रहा था.

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक व्यक्ति को सिख गुरुओं की तस्वीरों पर शराब छिड़कते हुए दिखाया गया था. कहा जा रहा था कि ये शख्स कोई और नहीं बल्कि भगवंत मान हैं. लेकिन आम आदमी पार्टी ने इसे एआई जेनरेटेड वीडियो करार दिया था. 

Advertisement

विवाद के बाद वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई गई. गुरुग्राम पुलिस को शिकायत मिली कि पंजाब के कुछ अधिकारियों ने वीडियो को फर्जी साबित करने के लिए एक एक्सपर्ट पर दबाव बनाया और 10 लाख रुपये की रिश्वत दी. दिल्ली और जींद के पतों पर स्थित इन्हीं लैब्स ने भगवंत मान के पक्ष में फोरेंसिक रिपोर्ट जारी की थी.

बिना वैध लाइसेंस के चल रही थीं लैब्स

पुलिस की जांच में ये साफ हो गया है कि दिल्ली और जींद एड्रेस वाली ये दोनों ही लैब बिना किसी वैध लाइसेंस के ऑपरेट की जा रही थीं. नियम के मुताबिक, किसी भी लैब को चलाने के लिए सरकार और संबंधित स्वास्थ्य विभाग से लाइसेंस लेना अनिवार्य होता है.

यह भी पढ़ें: 'मुझे बदनाम करने के लिए विपक्ष ने साझा मोर्चा बनाया', आरोपों पर बोले CM भगवंत मान 

Advertisement

बिना लाइसेंस के किसी भी तरह की लैब का संचालन पूरी तरह बैन है. किसी भी मेडिकल लैब को सही ढंग से चलाने के लिए सरकार की तरफ से कई तरह के स्टैंडर्ड्स तय किए जाते हैं. लेकिन इन दोनों लैब में किसी भी नियम और कानून का पालन नहीं किया गया.

इन दोनों लैबों में सुरक्षा, साफ-सफाई और जांच के मानकों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा था. एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने एक टेलीफोनिक बातचीत के दौरान इसका खुलासा किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »