अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे पर यूनिवर्सिटी के सामने मिले 3 जिंदा हैंड ग्रेनेड और IED, मचा हड़कंप

हाइवे के पास एक खुले मैदान में 3 जिंदा हैंड ग्रेनेड और एक IED मिलने से सनसनी फैल गई. बम निरोधक दस्ते के साथ अंबाला के एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा मौके पर पहुंचे और बम को डिफ्यूज करवाया. अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और एएनआई को भी इसकी जानकारी दी गई है.

Advertisement
अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे के पास मिला बम अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे के पास मिला बम

कमलप्रीत सभरवाल

  • अंबाला,
  • 20 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST
  • अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे पर यूनिवर्सिटी के सामने मिला बम
  • बम स्कॉड की टीम ने किया डिफ्यूज, जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा के अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे पर एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के सामने खाली मैदान में 3 जिंदा हैंड ग्रेनेड और एक IED मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मैदान में पड़े हैंड ग्रेनेड को कुछ प्रवासी मजदूरों ने देखा जिसके बाद फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची बम स्कॉड की टीम ने तीनों जिंदा हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज किया. 

Advertisement

अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिरकार खाली मैदान में 3 जिंदा हैंड ग्रेनेड कहां से और कैसे आए. घटना की जानकारी देते हुए अंबाला के एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि हरियाणा-पंजाब बॉर्डर के चंडीगढ़ हाइवे से 3 ग्रेनेड और IED मिले हैं.

उन्होंने कहा, कॉलेज के स्टाफ को यह बम कल (शनिवार) शाम को ही मिल गया था, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को काफी देर से मिली. अंबाला एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच हर एंगल से की जाएगी. 

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना NIA और अन्य सेंट्रल एजेंसियों को भी दी गई है. एसपी ने कहा कि पूरी गहनता से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह बम यहां क्यों और कैसे आया.

बता दें कि एसपी ने हाल ही में पंजाब में समाप्त हुए चुनावों के एंगल से भी इसकी जांच करने की बात कही है. उन्होंने बताया कि बमों के साथ कुछ दस्तावेज भी मिले हैं. इस मामले में एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.

Advertisement

वहीं गुरप्रीत नाम के जिस व्यक्ति ने बम मिलने की सूचना पुलिस को दी थी, उसने बताया कि कल शाम से ही खाली मैदान में यह 3 बम पड़े हुए थे, इसकी सूचना उसने तुरंत आस पास के लोगों को दे दी थी. 

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »