अमित शाह से मिले सीएम योगी, 40 मिनट तक चली बातचीत... यूपी में BJP संगठन में बदलाव के बाद मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली के कर्तव्य भवन में मुलाकात की. यह बैठक बीजेपी संगठन में हालिया बदलाव के बाद हुई है और इसे आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है.

Advertisement
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच 40 मिनट बातचीत हुई है केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच 40 मिनट बातचीत हुई है

पीयूष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:34 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे. गृहमंत्री से उनकी ये मुलाकात राजधानी दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में हुई है, जहां दोनों नेताओं के बीच 40 मिनट तक बातचीत हुई. उत्तर प्रदेश में बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद हुई इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है, वहीं इसे आगामी होने वाले उत्तर प्रदेश चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है. हालांकि अमित शाह और सीएम योगी की ये मुलाकात किस खास विषय मे हुई है, इसे लेकर सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »