BJP Meeting: कर्नाटक बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी, नड्डा के घर पर हुई हाई लेवल मीटिंग

कर्नाटक में 2023 विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके लिए बीजेपी ने अभी से कमर कस ली है. उन्होंने राज्य में 150 सीटों को जीतने का लक्ष्य तय किया है. लक्ष्य तय करने के एक महीने बाद गृहमंत्री अमित शाह 2 मई की रात बेंगलुरु पहुंचे.

Advertisement
अमित शाह का सीएम बोम्मई ने स्वागत किया (एएनआई) अमित शाह का सीएम बोम्मई ने स्वागत किया (एएनआई)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2022,
  • अपडेटेड 2:44 AM IST
  • अमित शाह-राजनाथ समेत कई नेता बैठक में हुए शामिल
  • कर्नाटक के मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर हुई चर्चा

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर सोमवार रात पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीएल संतोष भी मौजूद थे. सूत्रों के हवाले से खबर है कि बैठक में कर्नाटक की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति को लेकर चर्चा हुई. पार्टी कर्नाटक में बड़े बदलाव पर विचार कर रही है. मालूम हो कि बीजेपी के संगठन महासचिव बीएल संतोष ने मैसूर में बयान दिया था कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व जल्दी ही कर्नाटक पर बोल्ड डिसीजन लेगी. 

Advertisement

कर्नाटक में बीएल संतोष ने दिया था सख्त संदेश

बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष पिछले दिनों कर्नाटक के दौरे पर थे. बीएल संतोष ने उस दौरान कर्नाटक के हालात और नेताओं के बीच जारी बयानबाजी के बीच किसी का नाम लिए बिना पार्टी नेताओं को सख्त संदेश दे दिया था. उन्होंने साफ कहा था कि बीजेपी सभी को या किसी को भी बदलने में सक्षम है.

बेंगलुरु पहुंचे गृहमंत्री, सीएम ने किया स्वागत

वहीं बैठक के बाद गृहमंत्री अमित शाह सोमवार रात बेंगलुरु पहुंच गए. एचएएल एयरपोर्ट में सीएम बसवराज बोम्मई ने उनका स्वागत किया. गृहमंत्री बेंगलुरु में मंगलवार को चार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

- बसव जयंती पर बसवेश्वर सर्कल में श्री बसवन्ना को श्रद्धांजलि देंगे.
- नृपथुंगा विश्वविद्यालय की आधारशिला रखना, बेल्लारी में फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का ई-उद्घाटन और ई-बीट ऐप का शुभारंभ करेंगे. 
- बेंगलुरु के सथानुर गांव में नैटग्रिड (NATGRID) कैंपस का उद्घाटन करेंगे.
- श्री कांथीरवा आउटडोर स्टेडियम खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स -2021 का समापन समारोह में संबोधित करेंगे.

Advertisement

150 सीटें जीतने का है लक्ष्य

2023 विधानसभा चुनावों के लिए कर्नाटक भाजपा के लिए 225 विधानसभा सीटों में 150 सीटों की जीत का लक्ष्य तय किया गया है. अमित शाह ने पिछली बार 1 अप्रैल को राज्य भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने कर्नाटक आए है. उस दौरान चुनाव से पहले दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करने और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement