मणिशंकर अय्यर ने केरल पर बयान से पलटने के लिए शर्त रख दी है!

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भड़ास निकाली. उन्होंने शशि थरूर को मतलबी कहा और बताया कि वो अभी विदेश मंत्री बनने के चक्कर में लगे हैं. जबकि के सी वेणुगोपाल को उन्होंने 'सड़क छाप' टाइप नेता कहा.

Advertisement
मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि केरल में फिर से कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार बनेगी. (Photo: ITG) मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि केरल में फिर से कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार बनेगी. (Photo: ITG)

शिबिमोल

  • तिरुवनंतपुरम ,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:49 PM IST

सीनियर कांग्रेस लीडर मणिशंकर अय्यर ने अपने बयान से पलटने के लिए एक शर्त रख दी है. मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि वो अपना बयान बदलने के लिए तैयार हैं. मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मुझसे वादा करे कि वीडी सतीशन अगले CM होंगे, फिर मैं पिनराई विजयन पर दिया गया बयान वापस लेने के लिए तैयार हूं. केरल में वापसी की कोशिश कर रही कांग्रेस को झटका देते हुए मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि अगले चुनाव में भी केरल में पी विजयन की सरकार बनेगी. 

Advertisement

कांग्रेस ने पी विजयन के इस बयान से किनारा कर लिया है. अब मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि वो अपना बयान वापस ले लेंगे लेकिन कांग्रेस वादा करे कि वीडी सतीशन केरल के अगले सीएम होंगे. वीडी सतीशन केरल कांग्रेस के नेता हैं. 

मणिशंकर ने कांग्रेस नेताओं पर जमकर भड़ास निकाली. 

शशि थरूर पर भड़ास निकालते हुए मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मैं शशि थरूर से ज़्यादा मतलबी और करियर सेंट्रिस्ट इंसान कभी नहीं देखा. वह अब PM मोदी का विदेश मंत्री बनने की कोशिश कर रहे हैं. 

मणिशंकर अय्यर ने अपने भविष्य के बारे में कहा है कि मैं कांग्रेस में हूं. सी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं. उन्होंने कहा कि गर कांग्रेस मुझे निकालती है, तो मैं अपनी आवाज खोज लूंगा. 

कोई पार्टी मुझे नहीं चाहती है

Advertisement

कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे कोई दूसरी पार्टी नहीं चाहती है. उन्होंने कहा कि मैं कॉलेज में, कैम्ब्रिज में कम्युनिस्ट था. लेकिन कम्युनिस्ट जैसी पार्टी मुझे नहीं चाहेगी. 

केरल के मुख्यमंत्री के बारे में चर्चा करते हुए अय्यर ने कहा कि पिनराई बहुत समझदार आदमी हैं. वह मुझे नहीं चाहेंगे. अगर मैं पिनराई विजयन होता तो भी खुद को नहीं लेना चाहता. अय्यर ने कहा है कि सोनिया गांधी ने खुद मुझे लूज़ कैनन बताया है. 

कांग्रेस के सीनियर नेता के सी वेणुगोपाल पर भड़कते हुए मणिशंकर अय्यर ने कहा कि, "क्या आप सोच सकते हैं कि उस पार्टी की हालत क्या होगी जो केसी वेणुगोपाल जैसे गुंडे को सरदार पटेल और राहुल गांधी के लेवल तक ले जाती है?"

कांग्रेस के तंबू में आग लगी है

मणिशंकर अय्यर के बयान पर संजय निरुपम का बयान आया है. शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा है कि कांग्रेस के तंबू में फिर आग लगी है.
पार्टी के वरिष्ठ नेता और विचारक मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि केरल में फिर वाम मोर्चे की सरकार आ रही है. यानी सत्तारूढ़ वाम गठबंधन से ज़्यादा विपक्ष में बैठे कांग्रेसियों के कुनबे में एंटीइनकमबेंसी है. और कांग्रेस तीसरी बार केरल में हारेगी. क्यों ? क्योंकि अय्यर ने बताया है कि केरल की कांग्रेस यूनिट भयंकर अंतर्कलह से जूझ रही है. सभी ताकतवर नेता एक-दूसरे के खिलाफ तलवार ताने खड़े हैं. वाम मोर्चा सरकार के खिलाफ कांग्रेस कोई माहौल नहीं बना पा रही है. जमीनी बात यह है कि जब केरल का एक कांग्रेसी अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी को डूबा दिया तो केरल कांग्रेस को चबाने में उसे कितना वक्त लगेगा!
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement