कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं के निशाने पर सुरजेवाला, इस बयान पर है नाराजगी

18 दिसंबर को रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि असंतुष्ट नेताओं की मुख्य मांग कांग्रेस का पूर्णकालिक अध्यक्ष चुनने की थी. अब जनवरी के अंत तक या फरवरी में चुनाव होने वाला है. इसी के साथ ही असंतुष्ट नेताओं की मांग पूरी हो गई है.

Advertisement
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद (फोटो- पीटीआई) कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद (फोटो- पीटीआई)

आनंद पटेल

  • नई दिल्ली,
  • 19 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 6:09 PM IST
  • कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं की बैठक
  • रणदीप सुरजेवाला से नाराजगी

दिल्ली में देर रात कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं की बैठक हुई है. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में कांग्रेस के असंतुष्ट ग्रुप G-23 के नेता शामिल हुए हैं. ये सभी नेता रणदीप सुरजेवाला की प्रेस कॉन्फ्रेंस से नाराज हैं. इन नेताओं का कहना है कि अगर सभी मुद्दे सुलझा लिए गए हैं तो मीटिंग की जरूरत ही क्यों है?

बता दें कि 18 दिसंबर को रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि असंतुष्ट नेताओं की मुख्य मांग कांग्रेस का पूर्णकालिक अध्यक्ष चुनने की थी. अब जनवरी के अंत तक या फरवरी में चुनाव होने वाला है. इसी के साथ ही असंतुष्ट नेताओं की मांग पूरी हो गई है. 

Advertisement

कांग्रेस के नेता और प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी जल्द ही नए पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने की प्रक्रिया शुरू करेगी. कांग्रेस के इलेक्टोरल कॉलेज, AICC के सदस्य, कांग्रेस कार्यकर्ता और सदस्य चुनेंगे कि सबसे उपयुक्त कौन है. लेकिन मेरे समेत 99.9 फीसदी लोग चाहते हैं कि राहुल गांधी को ही पार्टी का अध्यक्ष चुना जाए.

बता दें कि आज दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी मीटिंग चल रही है. इस मीटिंग में पार्टी के दिग्गज नेता शामिल हैं. इस बैठक में कांग्रेस के उन नेताओं को भी बुलाया गया है जिन्होंने चार महीने पहले सोनिया गांधी को चिट्टी लिखकर पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े किए थे. 

 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »