जितेंद्र नारायण त्यागी का सरेंडर, बोले- सनातन धर्म अपनाने के बाद लड़ाई में अकेला हो गया हूं

Jitendra Narayan Tyagi: धर्म संसद हेट स्पीच मामले से चर्चाओं में आए जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी एक बार फिर जेल पहुंच गए हैं. आपको बता दें कि जितेंद्र नारायण त्यागी की अंतरिम जमानत समाप्त हो चुकी है, इसलिए उनका कोर्ट में सरेंडर करना जरूरी था.

Advertisement
जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी ने कोर्ट में किया सरेंडर. (फाइल फोटो) जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी ने कोर्ट में किया सरेंडर. (फाइल फोटो)

मुदित अग्रवाल

  • हरिद्वार ,
  • 03 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 6:48 AM IST

जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. त्यागी का कहना है कि कहा कि सनातन धर्म को अपनाने के बाद से वह लड़ाई में अकेले हो गए हैं. लेकिन उन्हें  घर वापसी का कोई मलाल नहीं है. 

धर्म संसद हेट स्पीच मामले में जितेंद्र नारायण त्यागी वसीम रिजवी की अंतरिम जमानत समाप्त हो गई है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत उन्होंने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है. 

Advertisement

धर्म वापसी पर बोलते हुए जितेंद्र नारायण त्यागी कहा, जब से मैंने सनातन धर्म को अपनाया है, तब से इस लड़ाई में अकेला हो गया हूं. लेकिन इसका मुझे कोई अफसोस नहीं है. मैंने काफी सोच समझकर इस धर्म को अपनाया है. उन्होंने कहा कि घर वापसी करके उनको कोई मलाल नहीं है. उनको कोई निराशा नहीं है और वह और लोगों से भी अपील करते हैं कि सब घर वापसी करें. 

जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने कहा कि इससे पहले भी मुझे ज्वालापुर के लोगों ने जेल के अंदर मारने की साजिश बनाई थी, लेकिन वह जेल प्रशासन के सख्त होने के कारण साजिश को अंजाम नहीं दे पाए. 

उधर, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि जब जितेंद्र नारायण त्यागी एक बार फिर जेल रहा जा रहे हैं तो हम सब का मन दुखी है. आखिर हिंदू धर्म में आकर वसीम रिजवी जो अब जितेंद्र नारायण त्यागी बन गए हैं, लेकिन उन्हें मिला क्या? हम सबको जितेंद्र नारायण त्यागी का देना चाहिए था जो हम सब ने नहीं दिया. 

Advertisement

हरिद्वार की शांभवी धाम काली सेना के प्रमुख स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि जितेंद्र नारायण त्यागी के साथ हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. इस लड़ाई में जहां-जहां भी हम सब की जरूरत होगी, तब जितेंद्र नारायण त्यागी के साथ खड़े दिखाई देंगे. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »