'कांग्रेस से जबरदस्ती की शादी थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक...', खड़गे को पूर्व PM का हल्का-फुल्का जवाब

पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने 2018 की कांग्रेस और जनता दल सेकुलर की सियासी दोस्ती को याद किया और कहा कि 2019 में हमने कांग्रेस से रिश्ते नहीं तोड़े कांग्रेस ही हमें छोड़कर अलग हुई. देवेगौड़ा ने कहा कि इस रिश्ते में सिर्फ प्रताड़ना रह गई थी, इसलिए उन्हें 'तलाक' लेना पड़ा.

Advertisement
कांग्रेस ने केंद्र में खड़गे की सरकार को सपोर्ट किया था. (Photo: X) कांग्रेस ने केंद्र में खड़गे की सरकार को सपोर्ट किया था. (Photo: X)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:22 PM IST

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चर्चित बयान 'मोहब्बत और शादी' वाली बयान पर प्रतिक्रिया दी है. बुधवार को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व पीएम देवेगौड़ा के साथ कांग्रेस के संबंधों को याद करते हुए कहा था कि देवेगौड़ा साहब ने प्रेम कांग्रेस से किया लेकिन शादी मोदी साहब से कर ली. 

मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान की सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक खूब चर्चा हुई. अब पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने कहा है कि कांग्रेस के साथ उनकी जबरन शादी हुई थी और इस रिश्ते में घुटन थी इसलिए उन्हें तलाक लेना पड़ा. 

Advertisement

पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने एक्स पर एक लंबे पोस्ट में अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने खड़गे को अपना प्रिय मित्र कहकर संबोधित किया है.

एचडी देवेगौड़ा 1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. उनका कार्यकाल लगभग 10-11 महीने का था. वे भारत के 11वें प्रधानमंत्री थे और उनकी सरकार यूनाइटेड फ्रंट गठबंधन की थी, जिसे कांग्रेस का बाहर से समर्थन मिला था. 

एचडी देवेगौड़ा ने एक्स पर लिखा, "मेरे प्रिय मित्र खड़गे जी ने आज संसद में कांग्रेस के प्रति मेरे 'प्रेम' और बीजेपी के साथ मेरे "विवाह" पर एक मज़ाकिया टिप्पणी की. जब उन्होंने यह बात कही तब मैं सदन में उपस्थित नहीं था. यहां मेरा जवाब है. जो हल्का-फुल्का भी है और तथ्यों पर आधारित भी. आखिर मुझे कांग्रेस से "तलाक" लेने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा.

Advertisement

इसके बाद पूर्व पीएम ने खड़गे को एक हल्की फुल्की चिट्ठी लिखी और इसे एक्स पर शेयर किया. 

एचडी देवेगौड़ा ने लिखा, मेरे प्रिय और लंबे समय के मित्र, मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने आज संसद में मेरे बारे में हल्के-फुल्के अंदाज़ में यह टिप्पणी की कि मैं (कांग्रेस के साथ) 'प्यार' में था, लेकिन आखिरकार 'शादी' मोदी जी (बीजेपी) से कर ली. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यह नहीं पता कि मैंने ऐसा क्यों किया.

जब खड़गे बोल रहे थे उस समय मैं सदन में मौजूद नहीं था, क्योंकि मुझे कल होने वाले उगाडी उत्सव में शामिल होने के लिए बेंगलुरु जाना था.

अगर मैं अपने मित्र को उसी 'शादी' वाली भाषा में जवाब दूं, तो मैं कहना चाहूंगा कि कांग्रेस के साथ मेरी 'शादी; एक जबरदस्ती की शादी (Forced marriage) थी, लेकिन मुझे उनसे 'तलाक' लेना पड़ा क्योंकि इस रिश्ता प्रताड़नापूर्ण था. 

खड़गे जी को याद होगा कि 2018 में कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद को भेजा था और कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री पद की पेशकश की थी. मैंने इसका समर्थन नहीं किया. मैंने सबके सामने कहा था कि खड़गे जी को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए. उस समय सिद्धारमैया भी वहां मौजूद थे. हालांकि आजाद ने कुमारस्वामी के नेतृत्व पर जोर दिया.

Advertisement

लेकिन इस पूरे नाच-गाने और 'शादी' के बाद, 2019 में उन्होंने क्या किया? उन्होंने हमें छोड़ दिया. कांग्रेस के कितने विधायक बीजेपी में चले गए और उन्हें किसने भेजा. यह सब अब आम जानकारी है. अगर उस दिन कांग्रेस ने उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की होती, जिसने विधायकों के दल-बदल को बढ़ावा दिया, तो आज मेरे मित्र खड़गे की स्थिति कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में और बेहतर होती.

रिकॉर्ड को स्पष्ट करने के लिए मैं कहना चाहता हूं कि मैंने कांग्रेस गठबंधन नहीं छोड़ा था. बल्कि वे ही हमसे दूर चले गए. उन्होंने मुझे मजबूर कर दिया कि मैं उनसे 'तलाक' लूं और एक अधिक योग्य पार्टनर की तलाश करूं.

राज्यसभा में खड़गे ने क्या कहा था

दरअसल बुधवार को राज्यसभा में रिटायर हो रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही थी. इस दौरान सभी नेता अपना संबोधन दे रहे थे. इसी क्रम में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का जिक्र किया और कहा कि वे देवेगौड़ा साहब को सालों से जानते हैं. उनके साथ काम भी किया है. आगे खड़गे ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम लेकिन खड़गे ने प्रेम कांग्रेस से किया, मोहब्बत हमारे साथ की और शादी मोदी साहब से कर ली. बता दें कि रिटायर हो रहे सदस्यों में खुद मल्लिकार्जुन खड़गे भी हैं.

Advertisement

खड़गे की इस बात पर सदन में मौजूद पीएम मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement