पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर की पार्टी का बीजेपी में होगा विलय, तय हो गई तारीख!

कैप्टन के साथ पंजाब के करीब 6 से 7 पूर्व विधायक, बेटे रण इंदर सिंह, बेटी जय इंदर कौर, नाती निर्वाण सिंह भी बीजेपी में शामिल होंगे. कैप्टन अमरिंदर सिंह के तमाम करीबियों और पुराने सहयोगियों को उनकी बेटी जय इंदर कौर ने 19 सितंबर को दिल्ली पहुंचने के लिए बोला है. जय इंदर कौर फिलहाल कैप्टन का पूरा राजनीतिक काम संभाल रही हैं. 

Advertisement
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)

कमलजीत संधू / सतेंदर चौहान

  • चंडीगढ़,
  • 16 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:37 AM IST

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का बीजेपी में विलय लगभग तय हो गया है. इस पर फाइनल फैसला सोमवार को पार्टी मीटिंग के बाद होगा. कहा जा रहा है कि दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में कैप्टन अमरिंदर सिंह प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगे.

कैप्टन के साथ पंजाब के करीब 6 से 7 पूर्व विधायक, बेटे रण इंदर सिंह, बेटी जय इंदर कौर, नाती निर्वाण सिंह भी बीजेपी में शामिल होंगे.  कैप्टन अमरिंदर सिंह के तमाम करीबियों और पुराने सहयोगियों को उनकी बेटी जय इंदर कौर ने 19 सितंबर को दिल्ली पहुंचने के लिए बोला है. इसी दिन सदस्यता भी ली जा सकती है. जय इंदर कौर फिलहाल कैप्टन का पूरा राजनीतिक काम संभाल रही हैं. 

Advertisement

हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद पार्टी के विलय की अटकलें तेज हो गई थीं. हालांकि कैप्टन ने पार्टी विलय के सवाल पर कहा था कि ये सब कोरी कल्पना है. ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है. 

बता दें कि पंजाब में चुनाव से पहले कैप्टन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. उन्होंने कांग्रेस पार्टी भी छोड़ दी थी. उसके बाद कैप्टन ने नई पार्टी 'पंजाब लोक कांग्रेस' (Punjab Lok congress) का गठन किया और पंजाब में बीजेपी के साथ गठबंधन किया था. हालांकि, बीजेपी गठबंधन को चुनाव में खास सफलता नहीं मिल सकी और राज्य में भगवंत मान के नेतृत्व में AAP की सरकार बनी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »