धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रालय बदलने की हुई थी पेशकश? क्या बोले संबित पात्रा

जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान जब केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह CJP के प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे, तब उन्होंने ये भी प्रस्ताव रखा था कि धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रालय बदल देते हैं. सूत्रों की माने तो CJP ने इस प्रस्ताव को नहीं माना था.

Advertisement
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सीजेपी के प्रतिनिधियों से लगातार बातचीत कर रहे थे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सीजेपी के प्रतिनिधियों से लगातार बातचीत कर रहे थे

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST

धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के दो दिन बाद ये दावा सामने आया है कि पहले उनका मंत्रालय बदलने की पेशकश हुई थी. सूत्रों के मुताबिक, सरकार की ओर से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने सीजेपी के सामने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रालय बदलने का प्रस्ताव रखा था. कहा गया कि सीजेपी ने इस मांग को नहीं माना था और वह धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम पर बिल्कुल तैयार नहीं थी. हालांकि बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने ऐसे किसी घटनाक्रम को निराधार बताया है.

Advertisement

असल में सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन में उनकी मुख्य मांग धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा थी, जिसे आखिरकार सरकार ने बीते शनिवार को मान लिया था. अब इस इस्तीफे को लेकर कहा जा रहा है कि सरकार पहले इस तैयारी में थी कि धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रालय बदल दिया जाए. ये प्रस्ताव सीजेपी को भी दिया गया था, लेकिन सीजेपी ने ये प्रस्ताव ठुकरा दिया था.   

सरकार के वार्ताकारों का कहना था कि किसी मंत्री को पद से हटाना या उनका विभाग बदलना पूरी तरह प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है. हालांकि, सीजेपी ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया और साफ कर दिया था कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के अलावा कोई अन्य विकल्प स्वीकार नहीं होगा. आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा.

संबित पात्रा ने किया ऐसी खबरों का खंडन

हालांकि इन खबरों को लेकर पुरी से सांसद संबित पात्रा ने कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर चल रही खबरें पूरी तरह निराधा हैं. उन्होंने कहा- 'आदरणीय मंत्री जी ने इस्तीफा दिया है, लेकिन आज मैं पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता के नाते यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित खबर पूरी तरह निराधार, काल्पनिक और बेबुनियाद है.' संबित पात्रा ने कहा कि, 'उस खबर का कोई आधार नहीं है. उस खबर की कोई पुष्टि नहीं है. यह पूरी तरह सिर्फ सनसनी फैलाने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई खबर है.'

Advertisement

क्या नई भूमिका के लिए तैयार हैं प्रधान?
अब भविष्य में धर्मेंद्र प्रधान की क्या भूमिका रहेगी? वे ओडिशा बीजेपी के ताक़तवर नेता होने के साथ ही केंद्रीय राजनीति में भी अहम भूमिका निभाते आए हैं. हाल में बिहार विधानसभा चुनाव में प्रभारी रहे और उसके बाद प बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी की जीत के सूत्रधार बने.

2024 के लोक सभा चुनाव में बीजेपी को झटका लगा तो उसके तुरंत बाद हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रधान ने बतौर प्रभारी हैट्रिक लगाने में बड़ा योगदान दिया. इससे पहले वे उत्तर प्रदेश, एमपी, उत्तराखंड, कर्नाटक जैसे कई राज्यों में प्रभारी के तौर पर पार्टी की जीत में भूमिका निभा चुके हैं.

इस्तीफे के बाद पहला रिएक्शन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को धर्मेंद्र प्रधान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने कांग्रेस नेता जयराम रमेश की बात पर रिएक्शन देते हुए कहा, 'आई एम ए स्ट्रीट फाइटर. नॉट एन एसी रूम ऐक्टिविस्ट'. असल में सोमवार को जब धर्मेंद्र प्रधान संसद पहुंचे तब वहां कांग्रेस नेता जयराम रमेश उनसे सहानुभूति प्रकट करने पहुंचे थे.

जयराम रमेश ने प्रधान से कहा 'इट हैपन्स'. इस पर प्रधान ने तुरंत जवाब दिया 'नथिंग हैपन्ड'. इसके बाद प्रधान ने रमेश से कहा 'आई एम ए स्ट्रीट फाइटर. नॉट एन एसी रूम ऐक्टिविस्ट'. धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद आज जब सोमवार को पहली बार संसद भवन पहुंचे तो एनडीए सांसदों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान के चेहरे पर मुस्कान थी. एक सांसद ने कहा पहली बार है जब किसी मंत्री ने बिना किसी आरोप के ही इस्तीफ़ा दे दिया.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »