IMD Rainfall Alert: अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी जमकर बारिश, बिहार-झारखंड के लिए आया ये अलर्ट

Rainfall Update: कर्नाटक, केरल, गोवा में मौसम विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा, बिहार-झारखंड के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Advertisement
IMD Rainfall Alert | Monsoon 2022 IMD Rainfall Alert | Monsoon 2022

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2022,
  • अपडेटेड 5:53 PM IST
  • गोवा, केरल में भारी बारिश के आसार
  • बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी बारिश

Weather Update Today, IMD Rainfall Alert: देश के कई राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. पिछले महीने के आखिरी में केरल से शुरू हुआ मॉनसून अब उत्तर भारत की ओर पहुंच गया है. हालांकि, दक्षिण के राज्यों में अब भी भारी बारिश जारी है. कर्नाटक, केरल, गोवा आदि में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा, बिहार-झारखंड के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मालूम हो कि बिहार पिछले कुछ दिनों से बारिश और आंधी-तूफान से प्रभावित रहा है.

Advertisement

मौसम विभाग (IMD) ने सिलसिलेवार ट्वीट करके आगामी दिनों के मौसम की जानकारी दी है. IMD ने कहा, ''कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल व माहे में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होगी. मध्य महाराष्ट्र में 24 से 26 जून, आंतरिक कर्नाटक में 24 से 25 जून, गुजरात में 22 जून, 25 और 26 जून को बारिश होगी.''

उधर, बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत तक दक्षिण/दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव की वजह से  25 और 26 जून को बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा, 22 जून को गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है. 23 और 24 तारीख को विदर्भ में बारिश होगी.

बिहार-झारखंड के लिए आया ये अलर्ट
उत्तर भारत के राज्यों में भी मॉनसून धीरे-धीरे दस्तक दे रहा है. प्री मॉनसून की वजह से कई राज्यों में बारिश का सिलसिला पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी भी है. मौसम विभाग ने बताया है कि 23 से 26 जून के दौरान बिहार में, 24 और 25 जून को झारखंड में और 22 से 26 जून के दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है. बिहार की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी पटना, भागलपुर, औरंगाबाद, मोतिहारी समेत ज्यादातर जगह पर आने वाले दिनों में झमाझम बारिश की संभावना है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement