केरल घूमने गया UP का डॉक्टर 800 फीट गहरी खाई में गिरा, पैर में फ्रैक्चर के बाद ऐसे किया रेस्क्यू

उत्तर प्रदेश के 28 साल के सुखिया जैन वागामोन में पहाड़ी रास्ते से फिसलकर करीब 800 फीट नीचे गिर गए, जिसके बाद बचाव टीम ने उन्हें सुरक्षित निकाला. पैर में फ्रैक्चर के कारण वह चल नहीं सके और उन्हें 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजना पड़ा.

Advertisement
सीएमएचओ ने एंबुलेंस सेवा के अधिकारियों से मांगा जवाब. (Photo: Representational) सीएमएचओ ने एंबुलेंस सेवा के अधिकारियों से मांगा जवाब. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • केरल ,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:03 PM IST

केरल के पहाड़ी इलाके में घूमने गए युवक का सफर बेहद खतरनाक साबित हुआ. उत्तर प्रदेश के 28 साल के सुखिया जैन केरल के इडुक्की जिले के वागामोन में पर्यटन के लिए गए थे. सोमवार को पहाड़ी रास्ता पार करके हुए अचानक उनका पैर फिसला और वह करीब 800 फीट नीचे जा गिरे.

उंचाई से गिरने पर उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया. दर्द इतना था कि वे खुद चलकर बाहर नहीं आ सकते थे. इसके बाद फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज की टीम ने मुश्किल पहाड़ी इलाके में उतरकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला. यह हादसा नेचुरल इन्फिनिटी पूल के पास हुआ. रेस्क्यू के बाद सुखिया को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया.

Advertisement

हादसे की सूचना मिलते ही पीरमेड फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज की टीम मौके पर पहुंची. बचावकर्मी बड़ी मुश्किल से पहाड़ी से नीचे उतरकर सुखिया तक पहुंचे. इसके बाद टीम ने उन्हें सावधानी से ऊपर लाने की कार्रवाई शुरू की. रेस्क्यू टीम के एक अधिकारी के मुताबिक, पैर में फ्रैक्चर होने के कारण पर्यटक चल नहीं पा रहे थे. ऐसे में बचावकर्मियों को खुद 800 मीटर नीचे उतरना पड़ा.

यह भी पढ़ें: 5 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे हेलीकॉप्टर... बड़े पर्दों की मदद से सीधे ट्रकों में पहुंच रहे हिरण; कैसे हुआ 'लो लेवल फ्लाइंग' से अनूठा रेस्क्यू?

108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया

पहाड़ी इलाके से बाहर निकालने के बाद सुखिया जैन को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर खूबसूरत नजारे देखने के लिए लोग अक्सर दुर्गम रास्तों तक पहुंच जाते हैं. लेकिन फिसलन भरे रास्तों और गहरी ढलानों पर हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »