UPSSSC में नकल का अजब जुगाड़! बनियान के अंदर छिपाकर ले गया ब्लूटूथ डिवाइस

UPSSSC परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करने वाले अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि मामले का मास्टरमाइंड अभी फरार है. फिलहाल STF की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं.

Advertisement
बृजेश यादव गिरफ्तार बृजेश यादव गिरफ्तार

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:21 AM IST

लखनऊ में UPSSSC परीक्षा दौरान ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करने के आरोप में एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है. उत्तर प्रदेश STF ने महानगर इलाके से आरोपी बृजेश यादव को गिरफ्तार किया. बृजेश यादव दयानंद कन्या इंटर कॉलेज में अवर अधीनस्थ सेवा की मुख्य परीक्षा दे रहा था. 

STF के मुताबिक, बृजेश बहुत ही शातिर तरीके से ब्लूटूथ के जरिए नकल कर रहा था. उसे लगा कि कोई उसे पकड़ नहीं पाएगा. जब बृजेश से पूछताछ की गई, तो उसने खुद नकल करने की बात कबूली. जांच में यह भी सामने आया है कि प्रयागराज के ही रहने वाले रमेश चंद्र पटेल ने कथित तौर पर 10 लाख रुपये लेकर बृजेश को नकल के लिए एक नकली पॉकेट वाली खास बनियान और ब्लूटूथ डिवाइस दिया था.

Advertisement

इस बनियान में एक खुफिया पॉकेट बना था, जिसके अंदर ब्लूटूथ डिवाइस को बड़ी ही चालाकी से सेट किया गया था. इसे इस तरह लगाया गया था जिससे किसी को भी बृजेश पर शक न हो. 

यह भी पढ़ें: बिहार सरकार ने परीक्षा सुधार के लिए बनाई 5 सदस्यीय कमेटी, पेपर लीक और नकल पर लगेगी लगाम

रमेश चंद्र पटेल ही ब्लूटूथ के जरिए परीक्षा में बृजेश यादव को नकल करा रहा था. वह कोई नौसिखिया नहीं था. नकल का यह हाईटेक आइडिया उसका था. ब्लूटूथ डिवाइस से वह बृजेश को सारे प्रश्नों के जवाब बता रहा था. STF की मानें तो यह पहली बार नहीं था जब रमेश ऐसे नकल करा रहा था. इससे पहले भी वह अन्य परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को ऐसे नकल करा चुका है. बृजेश यादव की गिरफ्तारी के बाद STF की टीमें रमेश चंद्र पटेल की तलाश में जुटी हैं. बृजेश यादव के खिलाफ कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

Advertisement

STF की टीमें अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं. कहा जा रहा है कि बहुत जल्द मामले के मास्टरमाइंड रमेश चंद्र पटेल को गिरफ्तार किया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »