उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हालिया बयान इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, उनका कहना है कि मदरसा कहीं भी हो, वह आतंकवाद ही पैदा करता है. उनके इस बयान पर सियासी संग्राम छिड़ गया है.
उत्तर प्रदेश में इस समय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है. उन्होंने पत्रकारों से कहा, "मदरसा चाहे बांग्लादेश का हो, या पाकिस्तान का, या भारत का हो, मदरसा अघोषित रूप से आतंकवाद को पैदा करती हैं."
अब उपमुख्यमंत्री अपने इस बयान को लेकर चर्चाओं में घिर गए हैं. प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान 'मदरसा आतंकवाद को पैदा करता है' ने सियासी पारा हाई कर दिया है.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, विपक्ष तैयार
विपक्ष की ओर से इस बयान को लेकर क्या प्रतिक्रिया आती है, इसपर नजर रहेगी. मालूम हो, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रदेश सरकार मदरसा शिक्षे से जुड़े संशोधन प्रस्ताव पर आगे बढ़ रही है.
सूत्रों के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश की कैबिनेट बैठक में इस संबंध में कोई बड़ा फैसला हो सकता है. सूत्रों की मानें तो, आज की कैबिनेट बैठक में प्रदेश में मदरसों में डिग्री कोर्ट पूरी तरह बंद होने की घोषणा हो सकती है.
सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि सरकार पूरी तैयारी में है कि उत्तर प्रदेश में मदरसों में सिर्फ 12वीं तक की ही पढ़ाई हो और डिग्री कोर्स को पूरी तरह बंद कर दिया जाए. और आज की कैबिनेट में इसपर औपचारिक मुहर भी लग सकती है.
ऐसे में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान पर विपक्ष की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आ सकती है. आज से उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है. यह 6 अगस्त तक चलेगा. इस सत्र में बड़े फैसले होने की उम्मीद है.
आशीष श्रीवास्तव