'कांग्रेस-सपा ने संविधान का जितना अपमान किया, उतना किसी ने नहीं किया...', विपक्ष पर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा कि वे किस मुंह से लोकतंत्र की बात करते हैं और संविधान की प्रतियां लेकर घूमते हैं? कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से ज्यादा किसी ने संविधान का अपमान नहीं किया है.

Advertisement
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर साधा निशाना. (Photo: PTI) यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर साधा निशाना. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:56 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर लोकतंत्र को कमजोर करने और संविधान का अपमान करने का आरोप लगाया है. 

सीएम योगी ने संत कबीर नगर जिले में 475 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 139 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए यह टिप्पणी की. उन्होंने इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 25 जून भारत के इतिहास में एक काला दिन है क्योंकि इसी दिन कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लागू कर लोकतंत्र का गला घोंट दिया था.

Advertisement

उन्होंने कहा कि नागरिकों के अधिकार निलंबित कर दिए गए थे. न्यायपालिका की शक्तियों को सीमित कर दिया गया था और मीडिया पर प्रतिबंध लगाए गए थे. जो लोग आज संविधान की प्रतियां लेकर घूमते हैं और लोकतंत्र की रक्षा का दावा करते हैं, उन्हें 25 जून 1975 को हुई घटनाओं को याद रखना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा कि वे किस मुंह से लोकतंत्र की बात करते हैं और संविधान की प्रतियां लेकर घूमते हैं? कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से ज्यादा किसी ने संविधान का अपमान नहीं किया है.

आदित्यनाथ ने कहा कि आपातकाल के दौरान तानाशाही शासन का विरोध करने पर कई विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया था. इनमें जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, मुरली मनोहर जोशी, राज नारायण, मुलायम सिंह यादव, चंद्र शेखर और चौधरी चरण सिंह जैसे नेता शामिल थे.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बीजेपी डबल इंजन सरकार बीआर आंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है और समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है.

उन्होंने बताया कि दिन में उन्होंने लखनऊ में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ एक बैठक में भाग लिया, जिसमें उत्तर प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अगले चरण के तहत 6.18 लाख आवास आवंटित किए गए. उन्होंने जनसभा के आखिरी में लोगों से बीजेपी की डबल इंजन सरकार के विकास एजेंडे का समर्थन करने की अपील की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »