बंगाल: सिर्फ 27 सेकेंड में गंगा नदी में समा गई 2 मंजिला इमारत, VIDEO कर देगा हैरान

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में महज चंद सेकेंड में दो मंजिला इमारत ढह कर गंगा नदी में समा गई. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गंगा इन दिनों अपने रौद्र रूप में है और यूपी से लेकर बंगाल तक कहर बरपा रही है.

Advertisement
मुर्शिदाबाद में गंगा ने दिखाया रौद्र रूप मुर्शिदाबाद में गंगा ने दिखाया रौद्र रूप

अनुपम मिश्रा

  • मुर्शिदाबाद,
  • 15 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 8:06 PM IST

प्रकृति इन दिनों अपना रौद्र रूप दिखा रहा है और यूपी से लेकर उत्तराखंड तक लोग बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से परेशान हैं. अब पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें चंद सेकेंड में दो मंजिला इमारत गंगा नदी में समा गई.  

मुर्शिदाबाद में गंगा के किनारे बना दो मंजिला मकान जलस्तर में बढ़ोतरी की वजह से ताश के पत्तों की तरह ढहकर नदी में बह गया. यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरे में कैद हो गई.

Advertisement

यहां देखिए वीडियो       

स्थानीय लोगों के अनुसार इस इमारत के साथ-साथ एक पेड़ और कृषि भूमि का बड़ा क्षेत्र भी गंगा नदी में डूब चुका है. गंगा में जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी और नदी के रौद्र रूप को देखते हुए नदी के किनारे रहने वाले लोग अपना घर छोड़ रहे हैं. जलस्तर में बढ़ोतरी की वजह से 7 से 8 घरों में दरारें आ गई है.

यूपी में गंगा ने मचा रखा है कोहराम

बाढ़ और गंगा के जल स्तर से ना सिर्फ बंगाल बल्कि उत्तर प्रदेश भी बुरी तरह पस्त है. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गंगा उफान पर है और खतरे के निशान के ऊपर बह रही है. यही हालात प्रयागराज में भी है जिस वजह से वहां कई इलाकों में लोगों के घर भी डूब गए हैं और फसलें चौपट हो गई हैं. वाराणसी में भी गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिससे नदियों के किनारे के कई क्षेत्र जलमग्न हैं. 

Advertisement

राम की नगरी अयोध्या में भी भारी बारिश जारी है. गुपतार घाट में आम दिनों में हजारों में पर्यटक आते हैं. यहां केवल बाढ़ का पानी है. पर्यटकों के लिए बनी कुर्सियां पानी में समा गई हैं. मंदिरों के करीब पानी पहुंच गया है. यहां मौजूद दुकानदार बताते हैं बाढ़ की वजह से व्यापार चौपट हो गया है, उन्हें दुकानें हटानी पड़ी हैं.

अयोध्या से सटे गोंडा जिले में भी बाढ़ का कहर बरपा है. गोंडा में लोगों के घरों के साथ-साथ स्कूल भी डूब गए हैं. कई गांव में करीब आठ से 10 फीट पानी भरा है. लोग शिविरों तक खाना लेने नही पहुंच सकते क्योंकि उनके घर या तो बाढ़ में डूब गए हैं या घरों के आस-पास पानी भर गया है. वहीं जल पुलिस लगातार रेस्क्यू में जुटी है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »