Twitter ने वेंकैया नायडू के पर्सनल अकाउंट से हटाया ब्लू टिक, कड़ाई से निपटेगी सरकार

ट्विटर (Twitter) ने भारत के उपराष्ट्रपति एम वेकैंया नायडू (M. Venkaiah Naidu) के ट्विटर अकाउंट को अनवेरिफाइड (unverified) कर दिया है. दरअसल, ट्विटर ने एम वेकैंया नायडू के पर्सनल ट्विटर हैंडल से वेरिफाइड ब्लू टिक को हटा दिया है.

Advertisement
M Venkaiah Naidu (फाइल फोटो) M Venkaiah Naidu (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2021,
  • अपडेटेड 10:19 AM IST
  • वेंकैया नायडू के पर्सनल अकाउंट का ब्लू टिक खत्म
  • Twitter ने वापस लिया वेरिफिकेशन
  • ट्विटर के एक्शन से IT मंत्रालय नाराज

ट्विटर (Twitter) ने भारत के उपराष्ट्रपति एम वेकैंया नायडू (M. Venkaiah Naidu) के ट्विटर अकाउंट को अनवेरिफाइड (unverified) कर दिया है. दरअसल, ट्वीटर ने एम वेकैंया नायडू के पर्सनल ट्वीटर हैंडल से वेरिफाइड ब्लू टिक को हटा दिया है.

हालांकि, उपराष्ट्रपति @VPSecretariat के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ब्लू टिक है और इसके 9.3 लाख फॉलोअर्स हैं.जबकि वेंकैया नायडू के पर्सनल ट्विटर हैंडल पर 1.3 लाख फॉलोअर्स हैं.

Advertisement
M Venkaiah Naidu Twitter

 
13 लाख फॉलोअर्स

बता दें कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के पर्सनल अकाउंट को 13 लाख लोग फॉलो करते हैं जबकि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू इस अकाउंट से मात्र 11 लोगों को फॉलो करते हैं. 

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का इस ट्विटर अकाउंट से पिछले 11 महीने से कोई ट्वीट नहीं हुआ है. इस अकाउंट से 23 जुलाई 2020 को आखिरी बार ट्वीट किया गया था. 

ट्विटर पर किस स्थिति में हटाता है ब्लू टिक

Twitter की शर्तों के अनुसार, यदि कोई अपने हैंडल का नाम (@handle) बदलता है या फिर यूजर अपने अकाउंट को उस तरह से इस्तेमाल नहीं करता जिसके आधार पर वेरिफाई किया गया था. तो इस स्थिति में ब्लू टिक यानी blue verified badge हटा देता है.

भारत का सब्र देखना चाहता है ट्विटर

ताजा अपडेट के अनुसार वैंकया नायडू के ट्विटर एकाउंट से वेरिफिकेशन हटाने से आईटी मंत्रालय नाराज है. सूत्रों के मुताबिक ये ट्विटर की गलत मंशा है कि उसने देश के नंबर 2 अथॉरिटी के साथ ऐसा सलूक किया है.  ट्विटर ये देखना चाहता है कि भारत किस हद तक सब्र करता है. इस मामले में ट्विटर की दलील गलत है. भारत सरकार इस मामले में कड़ाई से निपटेगी.

Advertisement

संघ से जुड़े कई पदाधिकारियों का वेरिफिकेशन वापस

संघ से जुड़े नेता राजीव टुली ने कहा है कि ट्विटर ने आरएसएस के कई पदाधिकारियों का ट्विटर वेरिफिकेशन भी वापस ले लिया है. उन्होंने कहा है कि इस बाबत हम ट्विटर से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं दे रहा है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement