चिपके रेल कोचों को काटकर निकाले गए लोग... आंध्र रेलवे एक्सीडेंट ने दिला दी बालासोर हादसे की याद

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार शाम एक ट्रेन हादसा हुआ है. हावड़ा-चेन्नई लाइन पर दो ट्रेनों की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं. बचाव और राहत का कार्य जारी है. ट्रेन को कोच काटकर लोगों को बाहर निकाला गया.

Advertisement
हादसे के बाद ट्रेन के कोच काटकर लोगों को बाहर निकाला गया हादसे के बाद ट्रेन के कोच काटकर लोगों को बाहर निकाला गया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में हावड़ा-चेन्नई लाइन पर रविवार शाम दो यात्री ट्रेन की टक्कर में 13 यात्रियों की मौत हो गयी जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए हैं. हादसे ट्रेन के डिब्बों में फंसे यात्रियों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों और आपातकालीन कर्मचारियों की मदद भी ली गई और रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चालू रहा है. बचाव में मदद के लिए एनडीआरएफ की दो टीमें भी तैनात की गईं हैं.

Advertisement

ट्रेन के कोच काटकर लोगों को किया गया रेस्क्यू

दुर्घनटनास्थल से कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसने बालासोर हादसे की याद दिला दी. यहां पलटे हुए डिब्बे और आपातकालीन कर्मचारी अंधेरे में घायलों को बचाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए. बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए ट्रेन के कोचों को काटकर लोगों को बाहर निकाला गया है. 

इसी साल ओडिशा के बालासोर में 2 जून को हुए भीषण रेल हादसे में 292 लोगों की मौत हो गई थी. कोलकाता से चली कोरोमंडल एक्सप्रेस ओडिशा से गुजर रही थी. पूरी रफ्तार से दौड़ रही इस ट्रेन ने बालासोर जिले के बहानगा बाजार स्टेशन के लूप लाइन में खड़ी एक माल गाड़ी को टक्कर मार दी थी.

हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी एनडीआरएफ की टीम

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना के कारण बिजली की लाइनें प्रभावित हुईं हैं.अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद आसपास के इलाकों से बचाव और चिकित्सा दल को घटनास्थल पर भेजा गया था.

Advertisement

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बचाव अभियान जारी है और घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया गया है.मंत्री ने एक्स पर कहा, 'सभी यात्रियों को स्थानांतरित कर दिया गया. पीएम नरेंद्र मोदी जी ने स्थिति की समीक्षा की. आंध्र प्रदेश के सीएम से बात की, राज्य सरकार और रेलवे टीमें एक दूसरे का सहयोग कर काम कर रही हैं.'

आंध्र प्रदेश रेल हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम

मानवीय चूक बना हादसे की वजह

दो ट्रेनों के बीच हुई यह भिडंत विशाखापट्टनम-पलासा और विशाखापट्टनम-रायगढ़ के बीच हुई. रेलवे ने हादसे की वजह मानवीय चूक बताया है. रेलवे के मुताबिक, दोनों ट्रेन एक ही ट्रैक पर चल रही थी. पलासा को पीछे से विशाखापट्टनम-रायगढ़ ट्रेन ने टक्कर मारी जिसके बाद विशाखापत्तनम-रायगढ़ पैसेंजर ट्रेन की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं.

घायलों को मिले बेहतर इलाज- सीएम

मुख्यमंत्री ने रेलवे अधिकारियों को स्वास्थ्य, पुलिस और राजस्व सहित अन्य सरकारी विभागों के साथ समन्वय करके त्वरित राहत उपाय करने और यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि घायलों को शीघ्र चिकित्सा सेवाएं मिलें.

रेल मंत्रालय ने इस हादसे के बाद कुछ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. 

बीएसएनएल 
08912746330
08912744619
एयरटेल 
8106053051
8106053052
बीएसएनएल 
8500041670
8500041671

रेल मंत्री ने दी जानकारी

आंध्र प्रदेश में हुए इस हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बचाव अभियान चल रहा है और टीमें तैनात कर दी गई हैं. पीएम मोदी ने हालात की समीक्षा की है. मैंने आंध्र प्रदेश के सीएम से बात की. स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है.

Advertisement

मृतकों के परिजनों को मिलेगा इतना मुआवजा

इस हादसे में जान गंवाने वाले आंध्र प्रदेश के मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और अन्य राज्यों के मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. वहीं मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान करने का आदेश दिया है. इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृतकों के परिजनों को PMNRF के फंड से 2 लाख रुपये की आर्थिक राशि की घोषणा की है. वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »