इस राज्य में 10 हजार महिलाओं की बदलेगी किस्मत! सरकार बांटेगी मुफ्त दुधारू गाय

तमिलनाडु सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में 10,000 ग्रामीण महिलाओं को मुफ्त दुधारू गाय देने के लिए 57 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. योजना का लक्ष्य नियमित आमदनी और पोषण सुरक्षा बढ़ाने के साथ दूध उत्पादन और डेयरी सहकारी समितियों को मजबूत करना है.

Advertisement
महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए सरकार का कदम. (फोटो: PTI) महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए सरकार का कदम. (फोटो: PTI)

aajtak.in

  • चेन्नई,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:00 PM IST

तमिलनाडु में ग्रामीण महिलाओं की कमाई बढ़ाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. वित्त वर्ष 2026-27 में 57 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं. इस रकम से ग्रामीण इलाकों की 10,000 महिलाओं को मुफ्त दुधारू गाय दी जाएगी. योजना का ऐलान राज्य के 2026-27 के बजट में किया गया था.  इसके तहत गांव की महिलाओं के हाथ में ऐसा साधन दिया जाएगा, जिससे परिवार को हर महिने आमदनी मिल सके, साथ ही राज्य में दूध का उत्पादन भी बढ़े.

Advertisement

योजना के तहत हर लाभार्थी को एक स्वस्थ और अच्छी नस्ल की क्रॉसब्रीड दुधारू गाय दी जाएगी. यह गाय रोजाना कम से कम 8 लीटर दूध देने में सक्षम होगी. सरकार के मुताबिक, इसका फायदा सिर्फ दूध बेचने तक सीमित नहीं रहेगा. नियमित आमदनी के साथ ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और परिवार के पोषण स्तर को बेहतर करने पर भी जोर है.

5 साल में 3-4 बार बछड़ा देने का अनुमान

अधिकारी के मुताबिक, यह योजना सिर्फ तत्काल मदद देने के बजाय लंबे समय की संपत्ति तैयार करने पर जोर देगी. सही पशु चिकित्सा देखभाल और वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने पर एक गाय से 5 साल में 3 से 4 बार बछड़ा होने की उम्मीद है. यानी एक गाय आगे चलकर परिवार के लिए कई सालों तक कमाई का जरिया बन सकती है. इससे गांवों में डेयरी गतिविधियां बढ़ने और दूध सहकारी समितियों को मजबूत करने की भी उम्मीद है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अब सिर्फ लाभार्थी नहीं, गांव की अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रहीं महिलाएं: सीएम योगी

दूध उत्पादन के साथ महिलाओं की कमाई पर जोर

तमिलनाडु देश के चुनिंदा दूध उत्पादक और दूध खरीदने वाले राज्यों में शामिल है. ऐसे में सरकार इस योजना के जरिए दूध उत्पादन बढ़ाने के साथ ग्रामीण महिलाओं की नियमित आय और आर्थिक स्वतंत्रता को भी बढ़ावा देना चाहती है.

सरकार वैज्ञानिक डेयरी फार्मिंग और बेहतर पशुपालन को बढ़ावा देने की बात कह रही है. अब देखना यह होगा कि यह योजना 10 परिवारों को लिए कितना मददगार होगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »