सुशांत केस में स्वामी बोले- दुबई और बॉलीवुड नेक्सस की मेरी बात सच साबित हो रही

सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार कई एजेंसियां जांच कर रही हैं. इस बीच ड्रग्स का जो एंगल सामने आया है, उसपर सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से फिर ट्वीट किया गया है.

Advertisement
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल) सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST
  • सुशांत सिंह केस में स्वामी का ट्वीट
  • पहले ही कहा था सुशांत का हुआ मर्डर: स्वामी

सुशांत सिंह राजपूत मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी लगातार एक्टिव हैं. इस पूरे केस में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद अब एक बार फिर स्वामी की ओर से ट्वीट किया गया है. उन्होंने ट्वीट किया कि मैंने पहले दिन से ही कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर हुआ था. 

सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखा कि 9 जुलाई को ही मैंने कहा था कि सुशांत की हत्या हुई है, ऐसे में सीबीआई के द्वारा इस की जांच होनी चाहिए. क्योंकि मुंबई पुलिस सही काम नहीं कर रही है. 

Advertisement


स्वामी ने आगे लिखा कि इस मामले में दुबई का हाथ है. अब मुझे पता चला है कि बॉलीवुड कार्टेल की पहचान हो गई है और वो मर्डर से पहले के सहायक के रूप में पहचाना गया है.

आपको बता दें कि सुशांत सिंह केस में बीते दिन से ड्रग्स का एंगल सामने आया है. कई व्हाट्सएप चैट में रिया चक्रवर्ती ड्रग्स को लेकर बात करती नज़र आ रही हैं, जिसके बाद से ही नारकोटिक्स विभाग एक्शन में है. NCB की टीम जल्द ही इस मामले में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ भी कर सकती है.

अगर सुब्रमण्यम स्वामी की बात करें तो वो लगातार इस मसले को उठा रहे हैं और सीबीआई मांग को तेज करने में भी वो शामिल रहे थे. इससे पहले भी सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘संदिग्ध संदीप सिंह से भी सवाल-जवाब होने चाहिए कि वो कितनी बार दुबई गया और क्यों गया?’

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »