'मेरी जगह सदानंदन मास्टर को मंत्री बनाना चाहिए...', केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने की इस्तीफे की पेशकश

कन्नूर से बीजेपी के वरिष्ठ नेता सदानंदन मास्टर राजनीतिक हिंसा के शिकार रहे हैं. 1994 में कथित तौर पर सीपीआई(एम) कार्यकर्ताओं के हमले में उन्होंने अपने दोनों पैर गंवा दिए थे.

Advertisement
सुरेश गोपी ने मंत्री पद से इस्तीफे की इच्छा जताई (Photo: PTI) सुरेश गोपी ने मंत्री पद से इस्तीफे की इच्छा जताई (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 5:54 PM IST

केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने रविवार को अपनी मंत्रिपद से हटने की इच्छा व्यक्त की और बीजेपी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सी. सदानंदन मास्टर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में उनके स्थान पर नियुक्त करने की सिफारिश की.

गोपी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेता का राज्यसभा के लिए नामांकन उत्तरी कन्नूर जिले की राजनीति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि मैं पूरी ईमानदारी के साथ कह रहा हूं कि मुझे हटाकर सदानंदन मास्टर को केंद्रीय मंत्री बनाया जाना चाहिए. मुझे विश्वास है कि यह केरल के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय होगा.

Advertisement

पेट्रोलियम और पर्यटन राज्यमंत्री के रूप में कार्यरत गोपी ने आगे कहा कि वे प्रार्थना करते हैं कि सदानंदन जल्द ही मंत्री बनें. बता दें कि इस कार्यक्रम में सदानंदन भी मौजूद थे.

अभिनेता से राजनेता बने सुरेश गोपी ने कहा कि वे राज्य के सबसे युवा बीजेपी सदस्यों में से एक हैं. उन्होंने अक्टूबर 2016 में पार्टी जॉइन की थी.

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनावों में जनता द्वारा दिए गए जनादेश के सम्मान में केंद्रीय मंत्री बनाया होगा. मैंने अपना फिल्मी करियर छोड़कर कभी मंत्री नहीं बनना चाहता था. गोपी ने ये भी कहा कि हाल के समय में उनकी आय में काफी कमी आई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »