जीवन के अंत तक जेल में रखे जाने की सजा संवैधानिक प्रावधानों का हनन नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद की सजा काट रहे कुछ दोषियों की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट कहा है कि प्राकृतिक जीवन के अंत तक जेल में रखे जाने की सजा संवैधानिक प्रावधानों का हनन नहीं है.

Advertisement
सुप्रीम कोर्ट (फोटो-PTI) सुप्रीम कोर्ट (फोटो-PTI)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

उम्र कैद की सजा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि प्राकृतिक जीवन के अंत तक जेल में रखे जाने की सजा संवैधानिक प्रावधानों का हनन नहीं है. जस्टिस संजय करोल और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने यह फैसला सुनाया. याचिकाकर्ता उम्रकैदियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि उम्र कैद की सजा काट रहे दोषियों को अपने प्राकृतिक जीवन के अंत तक जेल में रखने की सजा वैध है. 

Advertisement

जस्टिस संजय करोल और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने अपने 21 पन्नों के निर्णय में कहा कि दोषी को बची हुई सारी जिंदगी जेल में रखने का निर्णय पूरी तरह वैध है. पीठ ने पुराने निर्णय का हवाला देते हुए कहा कि पांच जजों की बेंच पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि उम्र कैद की सजा काट रहे दोषी के प्राकृतिक जीवन के अंत तक सजा काटने का प्रावधान वैध है. ऐसी सजा को असंवैधानिक बताने वाली दलीलों को सुप्रीम कोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया.

अदालत ने स्पष्ट किया कि जघन्य अपराधों में जहां फांसी की सज़ा नहीं हो रही, वहां अदालतों द्वारा दोषी को प्राकृतिक जीवन के अंत तक कैद की सजा सुनाई जा सकती है. 

यह भी पढ़ें: चीख-पुकार, मलबा और रेस्क्यू…भिवंडी हादसे की 8 PHOTOS में देखें मंजर

Advertisement

समय से पहले सजा माफी या समय पूर्व रिहाई को लेकर भी अदालत ने स्पष्टीकरण दिया है कि यदि किसी अदालत ने स्पष्ट रूप से 'बिना किसी रियायत' के ताउम्र जेल की सजा दी है, तो दोषी समय से पहले रिहाई का दावा नहीं कर सकता. वहीं अगर फैसला सुनाते हुए अदालत ने 'बिना छूट के' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है तो राज्य सरकार दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 432 के तहत सजा कम करने के अधिकार का इस्तेमाल कर सकती है.  

साथ ही, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति द्वारा दया याचिकाओं पर लिए गए निर्णयों को चुनौती देने के लिए संविधान के अनुच्छेद 32 को 'शॉर्टकट' की तरह इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. 

इस मामले में याचिका दायर करने वाले कुछ कैदियों को मूल रूप से मौत की सजा मिली थी, लेकिन इसे बाद में अदालत या राष्ट्रपति द्वारा बिना पैरोल/छूट के आजीवन कारावास में बदला गया था. कोर्ट ने इन याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि जब संविधान पीठ पहले ही यूनियन ऑफ इंडिया बनाम वी. श्रीहरन (2016) मामले में इस कानून को तय कर चुकी है, तो दोबारा ऐसी याचिकाएं दायर करना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »