'नेपाल में क्या हो रहा है, बांग्लादेश में क्या हुआ...', जब SC में हुई पड़ोसी देशों की चर्चा

सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान नेपाल के राजनीतिक संकट का जिक्र हुआ. कोर्ट एक चुनावी याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें एक उम्मीदवार की दोहरी नागरिकता का मुद्दा था.

Advertisement
नेपाल में पैदा हुए हालात पर बोले सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (File Photo: Getty) नेपाल में पैदा हुए हालात पर बोले सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (File Photo: Getty)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 2:29 PM IST

सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान नेपाल में चल रहे राजनीतिक संकट का ज़िक्र किया गया. जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि आज कल नेपाल भी नहीं जा सकते. कोर्ट में एक चुनावी याचिका पर सुनवाई चल रही थी, जहां एक उम्मीदवार की नागरिकता का मुद्दा था. बताया गया था कि उसके पास भारत के साथ-साथ नेपाल की भी नागरिकता थी.

Advertisement

इससे पहले भी मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और जस्टिस विक्रम नाथ ने नेपाल की घटनाओं का जिक्र किया था. 

मुख्य न्यायाधीश ने कहा था कि हमें अपने संविधान पर गर्व है. पड़ोसी देश नेपाल में क्या हो रहा है, सबको पता है." जस्टिस विक्रम नाथ ने भी कहा कि बांग्लादेश में क्या हुआ, यह भी सब जानते हैं.

नागरिकता का मुद्दा

अदालत एक उम्मीदवार की नागरिकता पर सुनवाई कर रही थी. यह बताया गया था कि उसके पास भारत और नेपाल दोनों की नागरिकता थी. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान नेपाल की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »