'यूपी के छात्रों ने क्या अपराध किया है', सपा सांसद की लोकसभा में मांग- जल्द कराएं छात्रसंघ चुनाव

सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने यूपी के विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की मांग की. उन्होंने कहा कि जब पूरे देश के विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव हो रहे हैं, उत्तर प्रदेश के छात्रों ने क्या अपराध किया है.

Advertisement
रमाशंकर राजभर बोले- छात्रसंघ मांगने वालों पर बरसाई जा रहीं लाठियां (Photo: Screengrab) रमाशंकर राजभर बोले- छात्रसंघ मांगने वालों पर बरसाई जा रहीं लाठियां (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:35 PM IST

उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव पर रोक का मुद्दा शुक्रवार को संसद में भी उठा. यूपी की सलेमपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रमाशंकर राजभर ने यह मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि इस सदन में सभी करीब-करीब छात्र राजनीति से आए होते हैं. छात्रसंघ का चुनाव लोकतंत्र की प्रथम पाठशाला है.

रमाशंकर राजभर ने कहा कि पूरे देश के विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध डिग्री कॉलेजों में छात्रसंघ के चुनाव हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि  लेकिन उत्तर प्रदेश में इस देश को प्रधानमंत्री देने वाली इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, लखनऊ यूनिवर्सिटी, गोरखपुर यूनिवर्सिटी, काशी हिंदू विश्वविद्यालय और उनसे संबद्ध जितने भी डिग्री कॉलेज हैं, छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे हैं. राजभर ने कहा कि आज चार वर्ष से वहां के छात्र धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: लोकसभा में आज आएगा जन विश्वास बिल, वित्त मंत्री देंगी बैंकरप्सी बिल पर चर्चा का जवाब

उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए छात्रों और कॉलेज प्रबंधन के बीच की एक अहम कड़ी रहा है छात्रसंघ चुनाव. यूपी के किसी भी विश्वविद्यालय में, किसी भी डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे हैं. रमाशंकर राजभर ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव की मांग करने वाले जो छात्र हैं, उनपर लाठियां बरसाई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि चार बरस हो गए. छात्रसंघ मांगने वाले छात्रों पर गुंडा एक्ट लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 'बाहर इनकी बात अलग, सदन में कुछ और...', लोकसभा में पप्पू यादव पर बोले रेल मंत्री

सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि छात्रसंघ लोकतंत्र की पहली सीढ़ी है. छात्रों के साथ अन्याय न हो. उन्होंने कहा कि जब पूरे देश में छात्रसंघ के चुनाव हो रहे हैं, तब आखिर उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों के छात्रों ने, उत्तर प्रदेश के डिग्री कॉलेजों के छात्रों ने क्या अपराध किया है. रमाशंकर राजभर ने यह मांग की है कि उत्तर प्रदेश में जल्द से जल्द छात्रसंघ का चुनाव कराया जाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement