Advertisement

Parliament Budget Session 2026 Live: जन विश्वास बिल लोकसभा में पेश, राज्यसभा में फाइनेंस बिल पर चर्चा जारी

aajtak.in | नई दिल्ली | 27 मार्च 2026, 4:17 PM IST

Budget Session Live Updates: राज्यसभा में फाइनेंस बिल पर चर्चा जारी है. वहीं, लोकसभा में भी सरकार ने जन विश्वास बिल पेश कर दिया है. यह बिल उद्योग और वाणिज्य राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पेश किया. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

Parliament Proceedings Live

संसद के बजट सत्र का दूसरा हाफ चल रहा है. बजट सत्र के दूसरे हाफ में आज राज्यसभा में फाइनेंस बिल आया है. राज्यसभा में फाइनेंस बिल पर चर्चा जारी है. वहीं, लोकसभा में जन विश्वास बिल भी पेश हो गया है. उद्योग और वाणिज्य राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने यह बिल लोकसभा में पेश कर दिया है. कांग्रेस के सांसद एडवोकेट गोवाल कागदा पडवी ने इसे जेपीसी को भेजने की डिमांड की है.

वहीं, राज्यसभा में फाइनेंस बिल पर चर्चा की शुरुआत गुजरात से कांग्रेस के सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने की. उन्होंने फाइनेंस बिल के आकार को लेकर सरकार पर तंज किया. गौरतलब है कि राज्यसभा में शुक्रवार प्राइवेट मेंबर्स का दिन होता है, लेकिन संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पहले ही यह जानकारी दे दी थी कि सरकार शुक्रवार को फाइनेंस बिल लेकर आएगी.

4:17 PM (30 मिनट पहले)

'आप भूतपूर्व मंत्री, अब मंत्री का अधिकार...', अनुराग ठाकुर से क्यों बोले स्पीकर

Posted by :- Bikesh Tiwari

अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस बिल के माध्यम से भी जो छोटी-छोटी गलतियों में जेल भेजने, क्रिमिनलाइज करने का था, उस दंडात्मक कार्रवाई को खतम करके बहुत बड़ा सुधार करने का काम किया गया है. इस पर स्पीकर ने उन्हें टोका और हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि आप भूतपूर्व मंत्री हो गए. उन्होंने जितिन प्रसाद की ओर संकेत करते हुए कहा कि अभी मंत्री का अधिकार इनको है. स्पीकर की इस बात पर सदन में खूब ठहाके लगे.

यह भी पढ़ें: 'आप भूतपूर्व मंत्री, 'आप भूतपूर्व मंत्री, अब मंत्री का अधिकार इनको', जितिन प्रसाद की ओर संकेत कर अनुराग ठाकुर से बोले स्पीकर ओम बिरला

3:37 PM (एक घंटा पहले)

'संसदीय कार्य मंत्री जी, जरा मेरा ज्ञान बढ़ा दो...', जब किरेन रिजिजू से बोले ओम बिरला

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा शुक्रवार को एक मौका ऐसा आया, स्पीकर ओम बिरला ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने से कहा कि जरा मेरा ज्ञान बढ़ा दीजिए. स्पीकर ने संसदीय कार्य मंत्री से पूछा कि एक बार यदि ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी चला जाता है, तो दोबारा फिर जेपीसी में जा सकता है कि नहीं. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसके जवाब में कहा कि एक तो जेपीसी में गया और व्यापक चर्चा करके वापस इस सदन में रखा. उन्होंने कहा कि जो भी आपत्तियां करनी थीं, सबको मौका मिला. वहीं कर सकते थे, फिर भी आपने बोलने का मौका दिया. रिजिजू ने कहा कि अब दोबारा फिर से कमेटी में भेजना. इस पर स्पीकर ने पूछा कि ऐसा कभी हुआ है क्या. किरेन रिजिजू ने कहा कि ऐसा कोई नियम नहीं है और कोई उदाहरण भी नहीं मिलता.

यह भी पढ़ें: 'संसदीय कार्य मंत्री जी, जरा मेरा ज्ञान बढ़ा दो...', जब किरेन रिजिजू से बोले स्पीकर ओम बिरला

3:32 PM (एक घंटा पहले)

आनंद भदौरिया ने उठाया शाहजहांपुर में शहीद सेनानियों की प्रतिमा तोड़े जाने का मुद्दा

Posted by :- Bikesh Tiwari

सपा सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि हमने पढ़ रखा है कि शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही अंतिम निशां होगा. लेकिन यूपी में शहीदों, संतों और महापुरुषों को लगातार अपमानित करने का काम किया जा रहा है. शाहजहांपुर में अशफाक उल्ला खां, रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा को रात के अंधेरे में बुल्डोज करने का काम किया गया. वाराणसी में भी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को बुल्डोज कर दिया गया था. हम मांग करते हैं कि ऐसा करने वालों को सख्त सजा दी जाए और वे आजीवन सलाखों के पीछे रहें.

2:09 PM (2 घंटे पहले)

जन विश्वास बिल लोकसभा में पेश

Posted by :- Bikesh Tiwari

उद्योग और वाणिज्य राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को लोकसभा में जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) बिल पेश कर दिया है. जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक 2026 पेश होने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सभी तरफ के सदस्यों ने मुझसे कहा है कि ये अच्छा बिल है. इस पर डिबेट होगी, तो और अच्छी चीजें निकल कर आएंगी. केरल के वारंगल से कांग्रेस सांसद के काव्या ने इस बिल का विरोध किया. स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि इसकी रिपोर्ट मैंने देखी है, किसी ने भी डिसेंट नोट नहीं दिया है. इस पर महाराष्ट्र के नंदुरबार से कांग्रेस के सांसद एडवोकेट गोवाल कागदा पडवी ने कहा कि मेरे कुलीग ने डिसेंट नोट दिया है सर. स्पीकर ने कहा कि छोटा नोट है. कांग्रेस सांसद ने कहा कि छोटा हो या बड़ा हो, दिया है सर. छोटा नोट नहीं है.

Advertisement
2:06 PM (2 घंटे पहले)

फाइनेंस बिल राज्यसभा में पेश

Posted by :- Bikesh Tiwari

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में फाइनेंस बिल पेश कर दिया है. यह बिल बुधवार को ही लोकसभा से पारित हो गया था. इस बिल पर दो दिन तक चली चर्चा का लोकसभा में वित्त मंत्री ने चर्चा का जवाब दिया था. इस बिल को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया था. आज राज्यसभा में इस बिल पर चर्चा हो रही है. 

2:03 PM (2 घंटे पहले)

पप्पू यादव ने उठाया पटना में नीट छात्रा से गैंगरेप का मुद्दा

Posted by :- Bikesh Tiwari

छात्रावास में नीट की बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना हुई. उस मामले में उसका परिवार दर-दर की ठोकरें खा रहा है. कोई कार्रवाई नहीं हुई. छात्रावास सुरक्षित नहीं हैं. पटना में ट्रिपल मर्डर, डबल मर्डर हो हो रहे हैं. किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हुई. बच्चों की सुरक्षा, नीट की बच्ची के साथ न्याय हो.

2:02 PM (2 घंटे पहले)

'UP के विश्वविद्यालयों में जल्द कराएं छात्रसंघ चुनाव', सपा सांसद की लोकसभा में मांग

Posted by :- Bikesh Tiwari

सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि छात्रसंघ लोकतंत्र की पहली सीढ़ी है. छात्रों के साथ अन्याय न हो. उन्होंने कहा कि जब पूरे देश में छात्रसंघ के चुनाव हो रहे हैं, तब आखिर उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों के छात्रों ने, उत्तर प्रदेश के डिग्री कॉलेजों के छात्रों ने क्या अपराध किया है. रमाशंकर राजभर ने यह मांग की है कि उत्तर प्रदेश में जल्द से जल्द छात्रसंघ का चुनाव कराया जाए.

यह भी पढ़ें: 'यूपी के छात्रों ने क्या अपराध किया है', सपा सांसद की लोकसभा में मांग- जल्द कराएं छात्रसंघ चुनाव

1:56 PM (2 घंटे पहले)

'मथुरा को दें स्पेशल पैकेज', लोकसभा में हेमा मालिनी की डिमांड

Posted by :- Bikesh Tiwari

उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए विशेष पैकेज की मांग की है. शुक्रवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान हेमा मालिनी ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मथुरा को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, विशेष पैकेज की मांग करती हूं. उन्होंने यह मांग भी की है कि इसे 2026-27 की बजट घोषणा में ही शामिल किया जाए. बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि जब से मथुरा की सांसद बनी हूं, वहां मेरे संसदीय क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हो रहा है. उन्होंने कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र में हमने ये विकास कार्य ब्रजतीर्थ विकास परिषद के साथ मिलकर कराए हैं.

यह भी पढ़ें: 'अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में करें मथुरा का विकास, दें स्पेशल पैकेज', लोकसभा में हेमा मालिनी की डिमांड

1:40 PM (3 घंटे पहले)

पैराग्लाइडिंग को लेकर गंभीर हो सिविल एविएशन मंत्रालय- अनुराग ठाकुर

Posted by :- Bikesh Tiwari

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि देवभूमि हिमाचल से आता हूं, जहां 72 लाख की आबादी है लेकिन दो करोड़ से ज्यादा टूरिस्ट आते हैं. उन्होंने पैराग्लाइडिंग विश्व कप कराने से राज्य सरकार के इनकार का जिक्र किया और कहा कि हम एक बड़ा आयोजन करने से चूक गए. अनुराग ठाकुर ने सिविल एविएशन मंत्रालय से इसे लेकर गंभीर होने की अपील की, जिससे पैराग्लाइडिंग के दौरान किसी की जान न जाए.

Advertisement
12:43 PM (4 घंटे पहले)

सपा सांसद ने उठाया यूपी में छात्रसंघ चुनाव का मुद्दा

Posted by :- Bikesh Tiwari

उत्तर प्रदेश के सलेमपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर राजभर ने यूपी में छात्रसंघ चुनाव का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से यूपी के किसी भी विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे हैं. इसकी मांग करने वाले छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं. लखनऊ विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने ऐसी क्या गलती कर दी है, जो वहां छात्रसंघ के चुनाव नहीं हो रहे हैं. रमाशंकर राजभर ने छात्रसंघ को राजनीति की पहली नर्सरी बताया और यूपी के विश्वविद्यालयों में भी छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की.

12:09 PM (4 घंटे पहले)

बैंकरप्सी बिल पर चर्चा का आज जवाब देंगी वित्त मंत्री

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में बैंकरप्सी बिल पर चर्चा का आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जवाब देंगी. स्पीकर ओम बिरला ने सदन में इस बात की जानकारी दी. उन्होंने चेयर से कहा कि वित्त मंत्री शाम पांच बजे चर्चा का जवाब देंगी.

12:07 PM (4 घंटे पहले)

लोकसभा में आज आएगा जन विश्वास बिल

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में आज जन विश्वास बिल आएगा. इस बिल को पहले पेश होते ही जेपीसी को भेज दिया गया था. अब यह बिल पेश करने के लिए सरकार फिर से तैयार है. स्पीकर ओम बिरला ने प्रश्नकाल के दौरान इस बात की जानकारी दी कि जन विश्वास बिल दो बजे आएगा.

11:45 AM (5 घंटे पहले)

जखनियां स्टेशन पर मऊ-आनंदविहार एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

Posted by :- Bikesh Tiwari

उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने मऊ-आनंदविहार एक्सप्रेस के जखनियां स्टेशन पर ठहराव की मांग की. उन्होंने कहा कि यह परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का क्षेत्र है. हथिया मठ जैसे सिद्धपीठ भी इस इलाके में स्थित हैं. इस स्टेशन पर मऊ आनंदविहार एक्सप्रेस का ठहराव किया जाना चाहिए.

11:43 AM (5 घंटे पहले)

अशोक मित्तल ने उठाया दिल्ली में अपराध का मुद्दा

Posted by :- Bikesh Tiwari

पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल ने राज्यसभा में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल कर दिल्ली में आपराधिक घटनाओं को धड़ल्ले से अंजाम दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोने-कोने में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के दावे करती है, लेकिन अपराध रूक नहीं रहा.

Advertisement
11:41 AM (5 घंटे पहले)

राज्यसभा में आज आएगा फाइनेंस बिल

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में आज फाइनेंस बिल 2026 आएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फाइनेंस बिल पेश करेंगी. वित्त मंत्री फाइनेंस बिल के साथ ही अनुपूरक अनुदान मांगों पर चर्चा का भी जवाब देंगी.