श्रीशैलम: 3 दिन से बंद था लॉज का कमरा, दरवाजा खुला तो अंदर मिले एक ही परिवार के 5 शव

आंध्र प्रदेश के नंद्याल जिले के श्रीशैलम में एक लॉज के कमरे से एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले हैं. मृतकों में तीन महिलाएं एक पुरुष और 15 साल का किशोर शामिल है. परिवार 28 जुलाई को श्रीशैलम पहुंचा था और लॉज के कमरे में ठहरा था.

Advertisement
लॉज, जिसमें मिला एक ही परिवार के 5 लोगों का शव. (Photo: Screengrabs) लॉज, जिसमें मिला एक ही परिवार के 5 लोगों का शव. (Photo: Screengrabs)

अब्दुल बशीर

  • श्रीशैलम,
  • 25 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:52 PM IST

आंध्र प्रदेश के नंद्याल जिले के श्रीशैलम में एक प्राइवेट 'वडेरा सत्र' (लॉज) के अंदर एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान श्री सत्य साईं जिले के बट्टलापल्ली गांव के एक परिवार के सदस्यों के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि यह परिवार 28 जुलाई को ऑटो से श्रीशैलम पहुंचा था और वडेरा लॉज में कमरा नंबर 11 लिया था.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक जब परिवार के सदस्य लगभग तीन दिनों तक कमरे से बाहर नहीं निकले और अंदर से बदबू आने लगी, तो लॉज मैनेजमेंट ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने जब कमरा खोला, तो बाथरूम में पंखे से लटकी हुई तीन महिलाओं और दो पुरुषों की लाशें मिलीं. मरने वालों की पहचान सुधाकर (36), गोगुला आदिलक्ष्मी (50), मल्लेश्वरी (45), श्रीदेवी (33) और मणिकंठा (15) के तौर पर हुई है.

डीएसपी ने क्या कहा?
आत्माकुर DSP ने बताया कि शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि आर्थिक तंगी के चलते परिवार ने यह कदम उठाया होगा. हालांकि, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आत्महत्या की वजह को लेकर अन्य संभावनाओं की भी पड़ताल की जा रही है. पुलिस के मुताबिक सुधाकर अविवाहित था, जबकि उसकी दोनों बहनों की शादी हो चुकी थी.

Advertisement

दोनों बहनें अपने-अपने पतियों से अलग होने के बाद मायके में रह रही थीं. फिलहाल पुलिस ने सभी शव बरामद कर लिए हैं और मामले की जांच जारी है. घटना की जानकारी बट्टलापल्ली में रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों को दे दी गई है. सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »