किसानों के समर्थन में अखिलेश यादव, आज हर जिले में निकाली जाएगी किसान यात्रा

राजनीतिक पार्टियां भी किसानों के समर्थन में उतर आई हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसान कानून किसानों के लिए डेथ वॉरेंट है. उन्होंने आगे कहा कि सरकार को मंडियों को सुधारना चाहिए था. किसानों को पता नहीं था कि ये कानून लागू हो जाएगा और बड़े-बड़े आदमी किसान बन जाएंगे.

Advertisement
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो) सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 06 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:01 AM IST
  • किसानों के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव
  • कल हर जिले में निकाली जाएगी किसान यात्रा
  • कल किसान मंडी भी जाएंगे अखिलेश

किसान आंदोलन लगातार तेज हो रहा है. पिछले 11 दिनों से किसान अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. अब धीरे-धीरे अलग-अलग क्षेत्रों के लोग किसानों को अपना समर्थन दे रहे हैं. राजनीतिक पार्टियां भी किसानों के समर्थन में उतर आई हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसान कानून किसानों के लिए डेथ वॉरेंट है.

 उन्होंने आगे कहा कि सरकार को मंडियों को सुधारना चाहिए था. किसानों को पता नहीं था कि ये कानून लागू हो जायेगा और बड़े-बड़े आदमी किसान बन जाएंगे. बता दें कि कल वह  कन्नौज में किसान मंडी में जाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि कल हर जिले में लगातार किसान यात्रा निकाली जाएगी.

Advertisement

देखें आजतक LIVE TV

प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी ठठिया से तिरवा तक किसान यात्रा निकाली जाएगी. इतना ही नहीं MLC चुनाव में भाजपा की हार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वाराणसी,गोरखपुर में ईवीएम को बैलेट पेपर ने हरा दिया. उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी हर साल अम्बेडकर जी का संविधान दिवस मनाएगी.

अखिलेश यादव ने MLC चुनाव में पार्टी से समर्थित दोनों प्रत्याशी को जीत पर बधाई दी जो झांसी और बनारस के थे. समाजवादी पार्टी ने यह तय किया है कि कल हर जिले में किसान यात्रा होगी. बात करें किसान आंदोलन की तो किसान और सरकार की बीच पांच दौर की बातचीत हो चुकी है, इसी के साथ किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान कर दिया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »