'जल्द ठीक होंगे शरद पवार...', डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

शरद पवार की सेहत के बारे में डॉ. परवेज के. ग्रांट ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा है कि उनकी हालत में काफी सुधार आया है. सब कुछ ठीक है, वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे.

Advertisement
शरद पवार को 'प्ल्युरिटिक पेन' की शिकायत थी. (Photo: PTI/File) शरद पवार को 'प्ल्युरिटिक पेन' की शिकायत थी. (Photo: PTI/File)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

NCP-SP चीफ शरद पवार की सेहत के बारे में रूबी हॉल क्लिनिक के चीफ कार्डियोलॉजिस्ट, चेयरमैन और मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. परवेज के. ग्रांट ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, 'उनकी हालत में काफी सुधार है. उन्हें अभी भी एंटीबायोटिक्स की मध्यम डोज दी जा रही है. सब कुछ ठीक है. वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे.'

शरद पवार को सोमवार को पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें 'प्ल्युरिटिक पेन' की शिकायत बताई गई. उनकी बेटी, बारामती की सांसद और NCP (SP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था कि 85 साल के पवार को खांसी आने के बाद रूबी हॉल क्लिनिक ले जाया गया. सुप्रिया सुले ने जानकारी दी कि उनके मेडिकल टेस्ट चल रहे हैं और उनके सभी स्वास्थ्य पैरामीटर स्थिर हैं.

Advertisement

इस बीच पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि अभी पता चला कि शरद पवार बीमार हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मैं उनके जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की प्रार्थना करती हूं.

बता दें, रूबी हॉल क्लिनिक के चीफ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. परवेज के. ग्रांट ने इससे पहले सोमवार को बताया था कि पवार की हालत में सुधार की उम्मीद है, और एहतियात के तौर पर उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा.

वहीं, शरद पवार की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए उनके पारिवारिक मित्र विट्ठल मनियार ने बताया था कि उन्हें खांसी हो गई थी, जिसकी वजह से छाती में हल्का इंफेक्शन महसूस हुआ. उन्हें जांच के लिए अस्पताल लाया गया, जहां मेडिकल टेस्ट किए गए.

मनियार ने कहा था कि टेस्ट के नतीजों में कोई भी गंभीर या चिंताजनक बात सामने नहीं आई. डॉक्टरों ने दवा लेने और आराम करने की सलाह दी, 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »