मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे थे बदमाश, महिला ने पकड़ा तो डंडों से जमकर पीटा

संगारेड्डी में खेत में काम कर रही महिला का तीन तोला सोने का मंगलसूत्र छीनकर भागे दो आरोपियों को किसानों ने पीछा कर पकड़ लिया. महिला ने दोनों को डंडे से पीटा, जिसके बाद जिन्नारम पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

Advertisement
मंगलसूत्र छीनकर शख्स ने भागने की कोशिश की थी. (Photo- ITG) मंगलसूत्र छीनकर शख्स ने भागने की कोशिश की थी. (Photo- ITG)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:47 PM IST

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में चेन स्नैचिंग की एक घटना के बाद महिला ने खुद ही बदमाशों को सबक सिखा दिया. खेत में काम कर रही महिला से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे दो आरोपियों को आसपास के किसानों ने पकड़ लिया. इसके बाद महिला ने दोनों को डंडों से जमकर पीटा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया.

Advertisement

घटना जिन्नारम मंडल के सोलकपल्ली गांव के बाहरी इलाके की है. आरोपियों की पहचान अरविंद और सेलू के रूप में हुई है. दोनों कथित तौर पर खेत में काम कर रही महिला के पास पहुंचे और उससे रास्ता पूछने का बहाना बनाया. इसी दौरान उन्होंने महिला का तीन तोले का सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और मोटरसाइकिल से भागने लगे.

यह भी पढ़ें: क्यों सूख रहा तेलंगाना? 365 मंडल सूखा प्रभावित, अब सरकार ने शुरू की राहत की तैयारी

महिला ने शोर मचाया, किसानों ने पकड़ा

मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे आरोपियों को देखकर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया. उसकी आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान आरोपियों के पीछे दौड़े और उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद महिला ने डंडे उठाकर दोनों की पिटाई कर दी.

यह भी पढ़ें: तेलंगाना में अपनी ही सरकार के खिलाफ कांग्रेस विधायक ने खोला मोर्चा, दी भूख हड़ताल की चेतावनी, जानें क्या है वजह

Advertisement

सूचना मिलने पर जिन्नारम पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अरविंद और सेलू पहले भी चोरी के चार मामलों में शामिल रहे हैं. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »