राजस्थान में सीएम पद को लेकर सस्पेंस बरकरार, वसुंधरा राजे से मिले नवनिर्वाचित विधायक

सोमवार और मंगलवार को कई बीजेपी विधायकों ने राजे से मुलाकात की थी और इन मुलाकातों को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया था. वह हाल ही में दिल्ली में थीं, जहां उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी. पार्टी ने विधायक दल की बैठक की निगरानी के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह समेत तीन पर्यवेक्षकों की घोषणा पहले ही कर दी है.

Advertisement
वसुंधरा राजे सिंधिया (फाइल फोटो) वसुंधरा राजे सिंधिया (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 4:33 PM IST

राज्य में सीएम पद के लिए पार्टी किसे चुनेगी इस पर सस्पेंस के बीच कुछ नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने रविवार को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर मुलाकात की. भाजपा ने अभी तक विधायक दल का नेता व मुख्यमंत्री चुनने के लिए विधायक दल की बैठक की घोषणा नहीं की है. पार्टी के सूत्रों ने बताया कि अजय सिंह और बाबू सिंह समेत करीब 10 विधायक राजे के आवास पर थे. दो बार मुख्यमंत्री रहीं राजे इस बार भी सीएम पद की दौड़ में शामिल हैं. 

Advertisement

इससे पहले सोमवार और मंगलवार को कई बीजेपी विधायकों ने राजे से मुलाकात की थी और इन मुलाकातों को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया था. वह हाल ही में दिल्ली में थीं, जहां उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी. पार्टी ने विधायक दल की बैठक की निगरानी के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह समेत तीन पर्यवेक्षकों की घोषणा पहले ही कर दी है.

30 नवंबर को घोषित विधानसभा चुनाव नतीजों में बीजेपी को 115 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को 69 सीटें हासिल हुईं. राज्य की 200 में से 199 सीटों पर 25 नवंबर को चुनाव हुए थे. करणपुर में मतदान, जहां कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था, 5 जनवरी को होगा और परिणाम 8 जनवरी को घोषित किए जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »