जोधपुर में दम दिखा रहे राफेल और सुखोई, फ्रांस के साथ चल रहा युद्धाभ्यास

डेजर्ट नाइट युद्धाभ्यास के लिए यूएई के जिबूती से फ्रांस के चार राफेल लड़ाकू विमान और एक मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट विमान जोधपुर पहुंचे हैं. जोधपुर के आसमान पर भारत और फ्रांस की वायुसेना के राफेल विमानों के साथ ही सुखोई एसयू-30 एमकेआई भी उड़ान भर रहे हैं.

Advertisement
राफेल का ये पहला युद्धाभ्यास राफेल का ये पहला युद्धाभ्यास

मंजीत नेगी

  • जोधपुर,
  • 21 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 7:59 AM IST
  • दोनों देशों के पायलट साझा करेंगे तकनीकी अनुभव
  • युद्धाभ्यास के लिए यूएई से आए हैं फ्रांस के चार राफेल

चीन के साथ सीमा पर चल रहे तनाव के बीच भारत और फ्रांस की वायुसेना साझा युद्धाभ्यास कर रही है. दोनों देशों की वायुसेना का युद्धाभ्यास 'डेजर्ट नाइट' की बुधवार को राजस्थान के जोधपुर में शुरुआत हुई. राफेल विमान को भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल किए जाने के बाद यह पहला अवसर है जब फ्रांस से आया लड़ाकू विमान किसी युद्धाभ्यास का हिस्सा बन रहा है.

Advertisement

डेजर्ट नाइट युद्धाभ्यास के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के जिबूती से फ्रांस के चार राफेल लड़ाकू विमान और एक मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट विमान जोधपुर पहुंचे हैं. जोधपुर के आसमान पर भारत और फ्रांस की वायुसेना के राफेल विमानों के साथ ही सुखोई एसयू-30 एमकेआई भी उड़ान भर रहे हैं. राफेल विमान, सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के साथ तालमेल कर युद्धाभ्यास करेंगे.

देखें: आजतक LIVE TV

भारत और फ्रांस के पायलट इस युद्धाभ्यास के दौरान एक-दूसरे के साथ तकनीकी और युद्ध कौशल से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगे. गौरतलब है कि फ्रांस के पायलट काफी समय से राफेल विमान उड़ा रहे हैं, जबकि यह लड़ाकू विमान अभी हाल ही में भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हुआ है. राफेल को पिछले साल अगस्त में वायुसेना में शामिल किया गया था.

भारत ने फ्रांस से ही राफेल विमान खरीदे हैं. राफेल और सुखोई पूर्वी लद्दाख में चीनी वायुसेना से निपटने के लिए तैनात किया गया है. ये विमान भारत के करीब आठ एयरबेस से नियमित उड़ान भर रहे हैं. बता दें कि अब तक आठ राफेल विमान भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हो चुके हैं. इसी महीने फ्रांस से राफेल विमानों की तीसरी खेप भी मिलने वाली है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »