हांफ गई 'डायल 112'... पुलिसकर्मियों को लगाना पड़ा धक्का, तब तक बदमाश मौके से फरार

राजस्थान के अलवर शहर से कानून-व्यवस्था और पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है. शहर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग के बाद जब पुलिस और Dial 112 की टीम बदमाश का पीछा करने निकली, तो ऐन वक्त पर पुलिस की गाड़ी ने ही दम तोड़ दिया.

Advertisement
'डायल 112' को पुलिसकर्मियों ने लगाया धक्का.(Photo:Screengrab) 'डायल 112' को पुलिसकर्मियों ने लगाया धक्का.(Photo:Screengrab)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:48 PM IST

Rajasthan News: अलवर शहर में शनिवार को ही फायरिंग की घटना के बाद मौके पर पहुंची 'डायल 112' की गाड़ी अचानक बंद हो गई. घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया. पुलिस बदमाश का पीछा करने लगी. इसी दौरान पेट्रोल पंप पर अचानक गाड़ी बंद हो गई. इस पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने गाड़ी में धक्का लगाया. इस दौरान सफलता नहीं मिलने पर मैकेनिक बुलाया गया और उसके बाद गाड़ी स्टार्ट हुई. वहां मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों को गाड़ी में धक्का लगाते हुए का वीडियो बनाया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

Advertisement

दरअसल, राजस्थान सहित देश भर के सभी राज्यों में किसी भी आपातकालीन स्थिति जैसे पुलिस, चिकित्सा और आगजनी में सहायता के लिए डायल 112 सेवा शुरू की गई. राजस्थान में पुलिस के अभय कमांड सेंटर के अधीन इन गाड़ियों का संचालन किया जाता है. जैसे ही डायल 112 पर आपातकाल स्थिति की सूचना मिलती है. तुरंत नजदीकी गाड़ी को वहां भेजा जाता है. लेकिन अलवर में इन गाड़ियों में दिनभर पुलिसकर्मी बैठकर घूमते हैं.

आम लोगों की मदद के लिए शुरू की गई. यह सेवा अब पुलिसकर्मियों को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाने का साधन बन चुकी है. इनमें कई गाड़ियां खराब हैं. समय पर रखरखाव व मरम्मत कार्य नहीं होने के कारण गाड़ियों में आए दिन दिक्कत आती है. शनिवार को अलवर के दादार में नायरा कंपनी के पेट्रोल पंप पर बदमाश ने सेल्समैन की गोली मार दी.

Advertisement

मामले की सूचना मिलती ही पुलिसकर्मी और डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची. घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया. सभी लोग उसका पीछा करने के लिए भागने लगे. लेकिन इस दौरान डायल 112 की गाड़ी बंद हो गई. वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने गाड़ी में धक्का लगाया और कई बार आगे पीछे धक्का लगाकर गाड़ी को स्टार्ट करने का प्रयास किया. लेकिन गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई. इस दौरान मैकेनिक को बुलाया गया और इसके बाद गाड़ी स्टार्ट हुई. देखें VIDEO:- 

ऐसे में साफ है कि लोगों की मदद के लिए शुरू की गई सेवा अब खुद मदद की गुहार लग रही है. मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने इन पलों को अपने कमरे में कैद किया. तो वहीं कुछ लोगों ने इस पूरे मामले के वीडियो बनाए और वीडियो वायरल कर दिए. यह पूरा मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »