सफर से पहले चेक करें स्टेटस! जून में रद्द होंगी 77 से ज्यादा ट्रेनें, इन राज्यों पर असर

भारतीय रेलवे जून महीने में चांपा स्टेशन पर ट्रैक बिछाने और बड़े मेंटेनेंस काम के चलते करीब 77 ट्रेनों को कैंसिल करने जा रहा है. इस मेगा ब्लॉक की वजह से दुरंतो और ज्ञानेश्वरी जैसी कई वीआईपी सुपरफास्ट ट्रेनों के रूट भी बदल होगा.

Advertisement
कई ट्रेनें होंगी कैंसिल और सुपरफास्ट ट्रेनों का रूट डायवर्ट (Photo-Pixabay) कई ट्रेनें होंगी कैंसिल और सुपरफास्ट ट्रेनों का रूट डायवर्ट (Photo-Pixabay)

दिग्विजय सिंह

  • नई दिल्ली ,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:32 PM IST

गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही लोग घूमने की प्लानिंग करते हैं, कई लोगों ने तो महीनों पहले ही अपनी टिकट भी करा ली होगी, लेकिन  इस बार आपकी वेकेशन पर खलल पड़ सकता है, क्योंकि भारतीय रेलवे करीब 77 ट्रेनें कैंसिल करने जा रही है. इसमें कई सुपरफास्ट ट्रेनें भी शामिल हैं.

लल्लन टॉप की खबर के मुताबिक रेलवे जून में मेगा ब्लॉक की तैयारी कर रहा है, जिसके तहत करीब 77 ट्रेनों को कैंसिल किया जाएगा. यानी अगर इन ट्रेनों में आपका टिकट है तो आपके के घूमने का मजा किरकिरा हो जाएगा. इसलिए आप पहले से ही अपना बैकअप प्लान तैयार कर लीजिए.  ट्रेनें तो कैंसिल होंगी ही साथ ही दुरंतों समेत कई सुपरफास्ट ट्रेनों के रूट में बदलाव भी किया गया है. 
 

Advertisement

क्यों ट्रेनें कैंसिल हो रही हैं?
      
रिटायर रेल अधिकारी वीके गुप्ता ने बताया कि ' रेलवे ऐसे फैसले तब करता है जब कोई  बड़ा मेंटनेंस या इंफ्रास्ट्रक्चर का काम हो. ' रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फैसले की वजह बड़ा मेंटनेंस ही है. बिलासपुर रेल मंडल के चांपा स्टेशन पर काम चल रहा है, जहां पटरिया बिछेंगी. इसलिए मजबूरी में रेलवे को कई ट्रेनें कैंसिल पड़ेगी और कई के रूट में बदलाव करने की जरूरत पड़ेगी. रेलवे के मुताबिक ट्रेन की रफ्तार बढ़ाने और उनकी लेटलतीफी की वजह से ये फैसला लेना जरूरी है. इसका असर देश के कई राज्यों पर पड़ेगा. जिसमें पश्निम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड
और ओडिशा शामिल है. 

बताया जा रहा है कि 77 ट्रेनों में 65 एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें हैं जबकि 12 लोकल पैसेंजर ट्रेने हैं. वहीं 8 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा, साथ ही 6 ट्रेनों को उनके डेस्टिनेशन से पहले ही रोक दिया जाएगा. 

Advertisement

इन ट्रेनों पर असर
अहमदाबाद- हावड़ा एक्स्प्रेस
टाटानगर- बिलासपुर एक्स्प्रेस
पुरी जोधपुर एक्स्प्रेस
उदयपुर शालीमार एक्सप्रेस 
गया-एलटीटी एक्स्प्रेस 
कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस
ओखा-शालीमार एक्सप्रेस 
हटिया-पुणे एक्स्प्रेस

सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि कई वीआईपी ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं. हावड़ा-पुणे दुरंतो, सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो और ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस अब बिलासपुर-चांपा के बजाय रायपुर, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा होकर चलेंगी. जब रूट लंबा होगा तो जाहिर है ट्रेनों का समय भी लेट होगा. इसलिए यात्रियों के लिए बेहतर होगा कि सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें और खाने-पीने का पूरा इंतजाम भी रखें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement