दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं के खिलाफ पुलिस को शिकायत मिली है. यह शिकायत आकाशवाणी भवन की तरफ से दी गई है. शिकायत पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में दी गई है. इसमें नेताओं पर आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप लगाया गया है.
शिकायत में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा कई सांसदों और कुछ अज्ञात लोगों का भी जिक्र है. शिकायत में पुलिस से इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई है. इसमें जबरन परिसर में घुसने यानी अतिक्रमण का मामला दर्ज करने की मांग की गई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कल मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान दोपहर में ही पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया गया था. उस समय राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और दूसरे सांसद पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे थे. इसके बाद शाम को आकाशवाणी भवन की तरफ से थाने में आधिकारिक शिकायत दी गई.
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के SIR मार्च पर रिजिजू का पलटवार, बोले- नैरेटिव नहीं, जनता के बीच काम करना होगा
अब दिल्ली पुलिस इस शिकायत की जांच कर रही है. शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है.
आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे थे राहुल-प्रियंका
दरअसल, मंगलवार को INDIA ब्लॉक के सांसदों ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया था. विपक्षी सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर मार्च कर रहे थे. पुलिस ने चुनाव आयोग के दफ्तर से करीब 400 मीटर पहले बैरिकेडिंग कर मार्च रोक दिया था.
इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेता आकाशवाणी भवन परिसर में पहुंच गए थे. दोनों नेता गेट नंबर 4 के पास एक पेड़ के नीचे बैठ गए थे. वहां काफी देर तक धरना चला. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी करीब आठ घंटे तक वहां डटे रहे.
यह भी पढ़ें: 'कहना क्या चाहती हैं...', INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च में भड़कीं जया बच्चन, कंगना ने कसा तंज
विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर था. विपक्षी दलों ने वोटर लिस्ट और चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए थे. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया था. रा
हुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे रहे. बाद में दिल्ली पुलिस ने दोनों को वहां से हिरासत में लिया. उन्हें किंग्सवे कैंप ले जाया गया और बाद में रिहा कर दिया गया.
आकाशवाणी भवन की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई सांसद और अन्य लोग जबरन परिसर में दाखिल हुए. शिकायत में इस मामले में पुलिस से केस दर्ज करने की मांग की गई है.
यह भी पढ़ें: 'जब तक पैर चलेंगे, तब तक...', INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च में बोलीं जया बच्चन
अब दिल्ली पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करेगी. पुलिस यह भी देखेगी कि घटना के दौरान क्या हुआ था और किन लोगों की भूमिका थी. जांच के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर सकती है.
अंशुल सिंह