'यह लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न...', धर्मेंद्र प्रधान के सम्मान पर राहुल गांधी का निशाना

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संसद में बीजेपी सांसदों ने उनका स्वागत किया, जिस पर राहुल गांधी ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधान का इस्तीफा नैतिकता से नहीं, बल्कि युवाओं के आक्रोश के कारण हुआ.

Advertisement
राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर निशाना साधा है( Photo- ITG) राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर निशाना साधा है( Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:15 PM IST

जंतर-मंतर पर पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन चल रहा था, जिसका नेतृत्व कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कर रही थी. प्रदर्शनकारियों की तीन प्रमुख मांगें थीं, जिनमें सबसे बड़ी मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की थी. शनिवार (25 जुलाई) को धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके साथ ही सरकार ने CJP की बाकी दो मांगों को भी मान लिया था. इस्तीफे के बाद सोमवार (27 जुलाई) को धर्मेंद्र प्रधान संसद पहुंचे, जहां बीजेपी सांसदों ने उनका स्वागत किया. अब इसे लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

Advertisement

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 'धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार और भारत की बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक हैं और हमेशा रहेंगे.उसी सिस्टम ने 26 बच्चों की जान ली और लाखों युवाओं को सड़कों पर उतरने को मजबूर किया. इस्तीफा भी नैतिकता से नहीं, युवाओं के आक्रोश से डरकर देना पड़ा और आज उसी व्यक्ति को संसद में BJP माला पहना रही है.'

राहुल गांधी ने आगे लिखा, 'यह कोई सम्मान नहीं, लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न है. देश का हर छात्र ये देख रहा है और इसमें शामिल हर चेहरा याद रखेगा.'

धर्मेंद्र प्रधान का सम्मान

संसद भवन पहुंचते ही धर्मेंद्र प्रधान का मकर द्वार पर NDA सांसदों ने जोरदार स्वागत किया और उन्हें पाग पहनाया. इसके बाद सांसद उन्हें पूरे सम्मान के साथ सदन के अंदर लेकर गए. सूत्रों के मुताबिक, इस स्वागत के जरिए सरकार यह संदेश देना चाहती है कि धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों और देश के हित को ध्यान में रखते हुए अपनी अंतरात्मा की आवाज पर स्वेच्छा से इस्तीफा दिया था. उनके इस फैसले के साथ सरकार और संगठन मजबूती से खड़े हैं.

Advertisement
इस्तीफे के बाद बीजेपी नेताओं ने की मुलाकात

धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता उनसे मिलने उनके आवास पहुंचे थे. इनमें गृह मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल, जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह, निर्मला सीतारमण, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई नेता शामिल थे. मुलाकात के दौरान बीजेपी नेताओं ने प्रधान के इस्तीफे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था. साथ ही यह भी कहा था कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी इच्छा से पद से इस्तीफा दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »